मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर मैं टीचर के बेटे ने बढ़ाया बड़वानी जिले का मान नेपाल एथेलेटिक्स टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल विजेता नीरज रोमड़े का राजपुर में हुआ जोरदार सम्मान भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा जापान के टोक्यो ओलंपिक खेलों में सम्मान जनक प्रदशर्न के बाद देश में खिलाड़ियों का मान सम्मान बढ़ने लगा हैं। गत दिनों नेपाल के पोखरा में आयोजित शहीद भगतसिंह इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय एथलीट टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राजपुर के क्षेत्र ग्राम नरावला के बालक नीरज रोमडे ने 5 किलोमीटर की दौड़ मात्र 9 मिनट 50 सेकंड में पूरी कर इंडो नेपाल के खिलाड़ियों को पछाड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए बड़ी बात है। नेपाल टूर्नामेंट से वापस लौटे नीरज रोमड़े का राजपुर नगर में भव्य स्वागत किया गया है नीरज की इस उपलब्धि पर जनजातीय विकास मंच जिला बड़वानी और भाजपा मंडल राजपुर ओर शिक्षक समुदाय ने राजपुर नगर में सम्मान समारोह आयोजित किया, उमर फारूक शेख की रिपोर्ट -151157247
मध्यप्रदेश के बड़वानी जिले के राजपुर मैं टीचर के बेटे ने बढ़ाया बड़वानी जिले का मान नेपाल एथेलेटिक्स टूर्नामेंट में गोल्ड मेडल विजेता नीरज रोमड़े का राजपुर में हुआ जोरदार सम्मान
भारतीय खिलाड़ियों के द्वारा जापान के टोक्यो ओलंपिक खेलों में सम्मान जनक प्रदशर्न के बाद देश में खिलाड़ियों का मान सम्मान बढ़ने लगा हैं। गत दिनों नेपाल के पोखरा में आयोजित शहीद भगतसिंह इंडो-नेपाल अंतरराष्ट्रीय एथलीट टूर्नामेंट में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राजपुर के क्षेत्र ग्राम नरावला के बालक नीरज रोमडे ने 5 किलोमीटर की दौड़ मात्र 9 मिनट 50 सेकंड में पूरी कर इंडो नेपाल के खिलाड़ियों को पछाड़ कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। यह उपलब्धि क्षेत्र के लिए बड़ी बात है। नेपाल टूर्नामेंट से वापस लौटे नीरज रोमड़े का राजपुर नगर में भव्य स्वागत किया गया है नीरज की इस उपलब्धि पर जनजातीय विकास मंच जिला बड़वानी और भाजपा मंडल राजपुर ओर शिक्षक समुदाय ने राजपुर नगर में सम्मान समारोह आयोजित किया जिसमें जनजातीय विकास मंच के विभाग पालक संतोष बघेल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह, जिला कार्यवाह राजेश गुप्ता, नगर कार्यवाह बलवंत लोनारे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष तुलसीराम पटेल, नगर परिषद अध्यक्ष मुकेश पप्पू कुशवाह, मण्डल अध्यक्ष जीतू यादव, मिश्रीलाल गवली, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष अंजना शरद, दीपक पटेल, प्रकाश चौहान, जितेंद्र यादव, विकास मंच के रामेश्वर मुजाल्दे, राधेश्याम बघेल, अनिल चौहान, राधेश्याम रोमड़े सहित बड़ी संख्या में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वागत सम्मान किया। साथ ही शिक्षक समुदाय के साथ अनुविभागीय अधिकारी वीरसिंह चौहान, बीआरसी राजेश गुप्ता, नवीन गुप्ता, विजय गनवानी ने भी नीरज का स्वागत किया। नगर के मुख्य चौराहे पर आयोजित सम्मान समारोह के बाद एक बाईक रैली ग्राम नरावला तक निकाली गई। जँहा ग्राम वासियों ने नीरज का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
पूरी खबर विस्तार से जानने के लिए देखिए रिपोर्टिंग इंचार्ज उमर फारूक शेख की रिपोर्ट -151157247