हिमाचल प्रदेश : हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले के निगुलसेरी में गुरुवार को सुबह होते ही तलाशी अभियान शुरू हो गया। लैंडस्लाइड वाली जगह से 200 मीटर नीचे बस के पार्ट मिले हैं। 3 लोगों के शव बरामद कर लिए गए हैं। इसके साथ ही मरने वालों की संख्या 13 हो गई है। 13 लोगों को मलबे से निकाला जा चुका है, जो सुरक्षित हैं। 50 से ज्यादा लोग अभी भी फंसे हैं।
बता दें कि बुधवार दोपहर को हिमाचल प्रदेश में एक बार फिर पहाड़ दरक गए । इस बार किन्नौर में निगुलसेरी के पास नेशनल हाईवे 5 पर भूस्खलन हुआ और ऊपर से चट्टानें गिरीं। हादसे में हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस समेत एक ट्रक और कुछ कारें मलबे के नीचे दब गईं। हादसे की जानकारी मिलते ही ITBP और NDRF की टीमों ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया। हिमाचल पुलिस और स्थानीय लोग भी रेस्क्यू में जुटे हैं।
इनकी हुई मौत
1. मीरा देवी (41) पत्नी चंद्रप्रकाश निवासी,
2. नितिशा पुत्री प्रीतम सिंह गांव सुंगरा जिला किन्नौर
3. प्रेम कुमारी (42) पत्नी सनम भाटो गांव लेबरांग जिला किन्नौर
4. कमलेश कुमार (34) पुत्र शिवराम गांव
5. वंशिका (2) पुत्री विपिन गांव सपनी किन्नौर
6. ज्ञान दासी, पत्नी भागचंद गांव सपनी, जिला किन्नौर
7. देवी चंद (53) पुत्र धर्मसुख, गांव पलंगी, तहसील नीचार जिला किन्नौर
8. राधिका उम्र (22) साल पुत्री हरमन सिंह गांव काफनो जिला किन्नौर
9. रोहित (24) पुत्र स्वर्गीय सेंज राम गांव
केयाओ तहसील रामपुर जिला शिमला
10. विजय कुमार (32) पुत्र जगदीश चंद्र, निवासी झोल, पोस्ट ऑफिस सुजानपुर जिला हमीरपुर
फ़ास्ट न्यूज इंडिया जिला रिपोर्टर रत्न चंद की रिपोर्ट
ID 151049876
Date- 12/08/2021