नई दिल्ली सही समय पर देंगे जवाब, ईरान के हमले पर इजरायल ने बुलाई आपात बैठक नई दिल्ली IPL 2024 मैच में गिरे झंडों को देख Shah Rukh Khan ने तुरंत किया काम, एक्टर की हरकत ने जीता लोगों का दिल नई दिल्‍ली विकेट के पीछे से बता रहे थे कि क्‍या काम कर रहा है, Hardik Pandya ने MI की हार के लिए CSK के 2 खिलाड़‍ियों को ठहराया जिम्‍मेदार नई दिल्ली सलमान के घर के बाहर फायरिंग: आरोपियों को लेकर मिली नई जानकारी, अभिनेता के भी घर बदलने की चर्चा कन्याकुमारी दक्षिण की इस सीट पर द्रविड़ धारा की राजनीति को नहीं मिली जगह, इनके बीच है मुकाबला नई दिल्‍ली युवा विकेटकीपर और मलिंगा, जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी-पथिराना की जमकर की तारीफ नई दिल्ली ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का शेयर बाजार पर दिखा असर, सेंसेक्स 930 अंक लुढ़का नई दिल्ली घर पर गोलियां चलने के बाद सलमान खान से मिलने पहुंचे भाई अरबाज और सोहेल, अर्पिता खान भी आईं नजर
EPaper SignIn
नई दिल्ली - सही समय पर देंगे जवाब, ईरान के हमले पर इजरायल ने बुलाई आपात बैठक     नई दिल्ली - IPL 2024 मैच में गिरे झंडों को देख Shah Rukh Khan ने तुरंत किया काम, एक्टर की हरकत ने जीता लोगों का दिल     नई दिल्‍ली - विकेट के पीछे से बता रहे थे कि क्‍या काम कर रहा है, Hardik Pandya ने MI की हार के लिए CSK के 2 खिलाड़‍ियों को ठहराया जिम्‍मेदार     नई दिल्ली - सलमान के घर के बाहर फायरिंग: आरोपियों को लेकर मिली नई जानकारी, अभिनेता के भी घर बदलने की चर्चा     कन्याकुमारी - दक्षिण की इस सीट पर द्रविड़ धारा की राजनीति को नहीं मिली जगह, इनके बीच है मुकाबला     नई दिल्‍ली - युवा विकेटकीपर और मलिंगा, जीत के बाद ऋतुराज गायकवाड़ ने एमएस धोनी-पथिराना की जमकर की तारीफ     नई दिल्ली - ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का शेयर बाजार पर दिखा असर, सेंसेक्स 930 अंक लुढ़का     नई दिल्ली - घर पर गोलियां चलने के बाद सलमान खान से मिलने पहुंचे भाई अरबाज और सोहेल, अर्पिता खान भी आईं नजर    

नीरज चोपड़ा ने अपना गोल्ड मेडल मिल्खा सिंह को किया समर्पित
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0

नीरज ने कहा कि कहा कि यह पहली बार है जब भारत ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है यह अविश्वसनीय लगता है। हमारे यहां अन्य (व्यक्तिगत) खेलों में सिर्फ एक स्वर्ण है। यह काफी लंबे समय के बाद हमारा पहला ओलिंपिक (स्वर्ण) पदक है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। नीरज चोपड़ा ने भारत की ओर से दूसरी और एथलेटिक्स से पहली बार व्यक्तिगत स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीतकर 130 करोड़ भारतीयों का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। उन्होंने इस एतिहासिक जीत के बाद अपना गोल्ड मेडल पूर्व धावक मिल्खा सिंह को समर्पित कर दिया। उन्होंने कहा कि, 'मैं यह पदक मिल्खा सिंह को समर्पित करता हूं। वह चाहते थे कि कोई भारतीय एथलेटिक्स में ओलिंपिक पदक जीते। काश वह आज जिंदा होते और मुझे देख पाते।

उन्होंने कहा कि, यह पहली बार है जब भारत ने एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है, इसलिए मुझे बहुत अच्छा लग रहा है। यह अविश्वसनीय लगता है। हमारे यहां अन्य (व्यक्तिगत) खेलों में सिर्फ एक स्वर्ण है। यह काफी लंबे समय के बाद हमारा पहला ओलिंपिक (स्वर्ण) पदक है। यह मेरे और मेरे देश के लिए गर्व का क्षण है। क्वालीफिकेशन राउंड में मैंने बहुत अच्छा थ्रो किया, इसलिए मुझे पता था कि मैं फाइनल में बेहतर कर सकता हूं। (लेकिन) मुझे नहीं पता था कि यह स्वर्ण होगा, लेकिन मैं बहुत खुश हूं। मैं आज अपना सर्वश्रेष्ठ देने आया था और मैंने ऐसा ही किया।'

नीरज चोपड़ा ने भारत को ओलिंपिक इतिहास का दसवां स्वर्ण पदक दिलाया। भारत ने ओलिंपिक में आठ स्वर्ण पदक पुरुष हाकी में जीते हैं, जबकि निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने भारत को पहला व्यक्तिगत ओलिंपिक स्वर्ण पदक दिलाया था। वहीं भारत ने टोक्यो ओलिंपिक में 7 पदकों के साथ भारत ने ओलिंपिक इतिहास का अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इससे पहले भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2012 लंदन ओलिंपिक में था, जब उसने दो रजत और चार कांस्य के साथ कुल छह पदक जीते थे।

आपको बता दें कि, नीरज चोपड़ा को 2018 में अर्जुन अवार्ड से सम्मानित किया गया था। वह 2016 से भारतीय सेना में कार्यरत हैं और फिलहाल सेना की राजपूताना राइफल्स यूनिट में सूबेदार के पद पर हैं। उन्हें 2020 गणतंत्र दिवस समारोह में विशिष्ट सेवा मेडल (वीएसएम) से सम्मानित किया गया था। वीएसएम भारत सरकार द्वारा सशस्त्र बलों के सभी रैंकों के कर्मियों के लिए विशिष्ट आदेश पर की जाने वाली असाधारण सेवा के लिए दिया जाने वाला सम्मान है। इसे देश के राष्ट्रपति प्रदान करते हैं।

Subscriber

173821

No. of Visitors

FastMail