कोलकाता रामनवमी हिंसा मामले में EC ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, सीएम ममता ने बताया पूर्व नियोजित घटना ऊना हिमाचल प्रदेश में बसपा किसे देगी टिकट, आज लोस और विस की टिकटों पर मंथन करेगी पार्टी भोपाल बालाघाट के अति नक्‍सल प्रभावित केंद्र पर 100 प्रत‍िशत मतदान, 6 सीटों पर वोटिंग जारी देहरादून सात फेरों के बाद निभाई लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, विदाई से पहले मतदान केंद्र पहुंचे दूल्‍हा-दुल्‍हन हरियाणा पति नायब के गुरु के लिए वोट मांगेंगी सुमन सैनी, करनाल की चुनावी रैली में होंगी शामिल फतेहगढ़ चुनावी बिगुल फूंकने सरहिंद पहुंचेंगे सीएम भगवंत मान, रैली के बाद प्रचार के सरगर्म होने की उम्मीद पटना पटना के दो विधानसभा क्षेत्र के लोग मुंगेर में डालेंगे वोट, बाहुबली की पत्नी और ललन सिंह हैं मैदान में बिहार अवध एक्सप्रेस से बाहर भेजे जा रहे 58 बच्चे रेस्क्यू, गुजरात में सूरत के मदरसे से जुड़ा कनेक्शन
EPaper SignIn
कोलकाता - रामनवमी हिंसा मामले में EC ने जिला प्रशासन से मांगी रिपोर्ट, सीएम ममता ने बताया पूर्व नियोजित घटना     ऊना - हिमाचल प्रदेश में बसपा किसे देगी टिकट, आज लोस और विस की टिकटों पर मंथन करेगी पार्टी     भोपाल - बालाघाट के अति नक्‍सल प्रभावित केंद्र पर 100 प्रत‍िशत मतदान, 6 सीटों पर वोटिंग जारी     देहरादून - सात फेरों के बाद निभाई लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, विदाई से पहले मतदान केंद्र पहुंचे दूल्‍हा-दुल्‍हन     हरियाणा - पति नायब के गुरु के लिए वोट मांगेंगी सुमन सैनी, करनाल की चुनावी रैली में होंगी शामिल     फतेहगढ़ - चुनावी बिगुल फूंकने सरहिंद पहुंचेंगे सीएम भगवंत मान, रैली के बाद प्रचार के सरगर्म होने की उम्मीद     पटना - पटना के दो विधानसभा क्षेत्र के लोग मुंगेर में डालेंगे वोट, बाहुबली की पत्नी और ललन सिंह हैं मैदान में     बिहार - अवध एक्सप्रेस से बाहर भेजे जा रहे 58 बच्चे रेस्क्यू, गुजरात में सूरत के मदरसे से जुड़ा कनेक्शन    

पीएम मोदी ने रवि दहिया को दी बधाई, बोले- भारत को आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है
  • 151000001 - PRABHAKAR DWIVEDI 0

भारतीय रेसलर रवि दहिया टोक्यो ओलिंपिक में फाइनल मुकाबला हार गए और इसी के साथ भारत के स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। उन्हें आरओसी के पहलवान जावुर युगुऐव ने हराया। हालांकि वह पहले ही सिल्वर पक्का कर चुके थे और उन्हें इसी से संतोष करने पड़ा।

नई दिल्ली। भारतीय रेसलर रवि दहिया टोक्यो ओलिंपिक में फाइनल मुकाबला हार गए और इसी के साथ भारत के स्वर्ण पदक जीतने का सपना टूट गया। उन्हें आरओसी के पहलवान जावुर युगुऐव ने हराया। हालांकि, वह पहले ही सिल्वर पक्का कर चुके थे और उन्हें इसी से संतोष करने पड़ा। वह सिल्वर जीतने वाले भारत के दूसरे पहलवान हैं। इससे पहले सुशील कुमार 2012 ओलंपिक में फाइनल में पहुंच कर सिल्वर मेडल जीत चुके हैं। फाइनल मैच के बाद राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अन्य नेताओं ने ट्वीट करके रवि को शुभकामनाएं दी। पीएम मोदी ने कहा कि भारत को आपकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।

राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द ने कहा, 'टोक्यो 2020 में कुश्ती में रजत जीतने के लिए भारत को रवि दहिया पर गर्व है। आपने बहुत कठिन परिस्थितियों से मुकाबलों में वापसी की और उन्हें जीता। एक सच्चे चैंपियन की तरह आपने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया। शानदार जीत और भारत को गौरव दिलाने के लिए बधाई।'

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट करके कहा, 'रवि कुमार दहिया एक उल्लेखनीय पहलवान हैं! टोक्यो 2020 में रजत पदक जीतने के लिए उन्हें बधाई। भारत को उनकी उपलब्धियों पर बहुत गर्व है।'

उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने ट्वीट किया, 'टोक्यो ओलिंपिक में पुरुषों की 57 किलोग्राम कुश्ती प्रतियोगिता में देश के लिए रजत पदक जीतने पर रवि कुमार दहिया को हार्दिक बधाई! कठिन स्थितियों में भी अपना शानदार प्रदर्शन करके आपने ओलंपिक की खेल भावना को साकार किया।आपकी सफलता देश के युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी।'

अमित शाह ने ट्वीट किया, 'अविश्वसनीय रवि दहिया! जिस तरह से आपने भारत के गौरव के लिए संघर्ष किया वह वास्तव में असाधारण है। आपकी मेहनत ने एक सुनहरा इतिहास रच दिया है। हमें आप पर बेहद गर्व है। आपको भविष्य लिए शुभकामनाएं।

कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, 'रवि कुमार दहिया, आप भारत के हीरो हैं! ओलिंपिक सिल्वर मेडल जीतकर आपने भारत को गौरवान्वित किया है !! टोक्यो 2020 ओलंपिक में शानदार प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई।'

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा, 'भारत सिल्वर जीता! रवि आपने कर दिखाया। बधाई। आपका उत्साही प्रदर्शन हर भारतीय के लिए बहुत गर्व का विषय है! क्या अविश्वसनीय सफर है! भारतीय खेलों के लिए शानदार दिन!'

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी उन्हें बाधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, 'बहुत बढ़िया, रवि दहिया! रेसलिंग में सिल्वर तक पहुंचने के लिए बधाई।'

Subscriber

173822

No. of Visitors

FastMail