हसनपुर। अलीगढ़ मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय की मौत हो गई। शव को मिट्टी में दबा दिया गया है। शनिवार सुबह आदमपुर की दड़ियाल चौकी के गांव गुरेठा खादर के पास सड़क पर आवारा पशु का शव पड़ा था। पशु की पीठ पर चोट का निशान था। जांच के दौरान पता लगा कि पशु की मौत किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई है। ग्रामीणों ने शव को मिट्टी में दबा दिया। एक माह के भीतर यह तीसरे पशु की मौत है। थानाध्यक्ष राजकुमार सरोज ने बताया कि पशु की मौत के मामले की जानकारी नहीं है। जनपद अमरोहा से ब्यूरो चीफ जीत पाल सिंह की रिपोर्ट