EPaper SignIn

शनिवार को हडिया में सपाइयों ने राजपाल कश्यप का जोरदार स्वागत किया
  • 151045438 - PRADEEP KUMAR MISHRA 0



शनिवार को समाजवादी पार्टी पिछड़ा वर्ग प्रदेश अध्यक्ष एवं एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप का हंडिया में प्रथम आगमन पर सपाइयों द्वारा जगह जगह पर रोककर माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। इसी क्रम में उनका काफिला जैसे ही भीटी में राज दरबार ढाबा के पास पहुंचा वहां पर वरिष्ठ सपा नेता पूर्व ब्लाक प्रमुख हंडिया डॉ सुरेश चंद्र मौर्य के नेतृत्व में सैकड़ों समर्थकों के बीच माला पहनाकर जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत सत्कार से गदगद डॉ राजपाल कश्यप ने कहा कि इसी तरह से युवाओं को आगामी 2022 तक चुनाव के लिए जोश बनाकर रखना है वह दिन दूर नहीं है जब आगामी 2022 में निश्चित ही सपा का परचम लहराएगा एवं अखिलेश यादव दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे। वहीं पर भीटी में ही रंजीत कुमार बिंद द्वारा भी स्वागत सत्कार किया गया। इस मौके पर डॉ सुरेश चंद्र मौर्य योगेश यादव संदीप पटेल राम सुमेर पाल अनिल यादव नवीन यादव सत्यम यादव आर बी पाल मंजीत यादव पंकज मौर्या समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।देखे  हडिया से प्रदीप मिश्रा की रिपोर्ट 

151045438


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात