अमरोहा। नौगावां सादात थाना क्षेत्र में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर हत्या करने का आरोप लगाया। थाना क्षेत्र के गांव हादीपुर कलां निवासी युवती की शादी संभल जिले के थाना असमोली क्षेत्र के गांव एचौड़ा कंबोह निवासी युवक के साथ छह साल पहले हुई थी। आरोप है कि ससुराल पक्ष दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित करता था। इस बीच शुक्रवार दोपहर विवाहिता के परिजनों को सूचना मिली कि ससुराल में उसकी जलाकर हत्या कर दी गई है। जानकारी पर परिवार में कोहराम मच गया। परिजन मौके की ओर रवाना हो गए। फिलहाल कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई है। जनपद अमरोहा से ब्यूरो जीत पाल सिंह की रिपोर्ट