खबर उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर गदरपुर से है जहाँ शुक्रवार को गदरपुर स्थित एक सेठी मैरिज पैलेस करतारपुर रोड बारात में भाजयुमो गदरपुर मंडल कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई। जिसने भाजयुमो के विभिन्न मोर्चाओं के अध्यक्ष एवं महामंत्रियों, जिला एवं मंडल स्तरीय पदाधिकारियों के अलावा शक्ति केंद्रों के प्रभारियों द्वारा सहभागिता प्रदान की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे, विशिष्ट अतिथि मंडल प्रभारी वेद ठुकराल एवं मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री अरविन्द पांडये ने अपने विचारों से कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर बूथ कमेटियों को सक्रिय और मजबूती से कार्य करने पर जोर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए मंडल प्रभारी वेद ठुकराल ने कहा कार्यकर्ताओं को अपने संगठन और पद की गरिमा को समझना आवश्यक है। जिससे पार्टी में मजबूती बनी रहे और साथ ही साथ पार्टी की नीतियों का भी पालन हो। बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में पहुंचे पूर्व दर्जा राज्यमंत्री राजेश कुमार ने मोर्चा के पदाधिकारियों की अनुपस्थिति पर कड़े तेवर दिखाते हुए जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि संगठन में अनुशासन सर्वोपरि है अगर कोई कार्यकर्ता या पदाधिकारी संगठन के अनुशासन की अवहेलना करता है तो उसको बाहर का रास्ता दिखाने से भी परहेज नहीं किया जायेगा। उन्होंने सख्त रवैया अपनाते हुए कि जो कार्यकर्ता या पदाधिकारी अपने पद का दायित्व नहीं संभाल सकता है उसके स्थान पर सक्रिय और ऊर्जावान कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को अवसर दिया जाये। बैठक को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अरविंद पांडे ने कहा कि भाजयुमो कार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ अपने पद की गरिमा को समझें और संगठन की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के कार्य में जुट जाएं उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में युवाओं के कंधों पर बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यसमिति की बैठक में पूरे मनोयोग से पार्टी की रीति और नीति का अनुसरण कर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करें। इसके उपरान्त कार्यकर्ताओ द्वारा कैबिनेट मंत्री सहित पदाधिकारियों का फूलमालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया। बैठक का संचालन भाजयुमो के मंडल महामंत्री पियूष माटा एवं सुरजीत सिंह ने संयुक्त रूप से किया। बैठक के समापन से पूर्व कोरोना काल में भाजपा से जुड़ी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भाजयुमो मंडल अध्यक्ष गौतम पपनेजा, रिजवान हुसैन, डॉ इंद्रजीत सैनी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष काजल जाम, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजबाला चौहान कुलवीरी चौधरी, पूनम ग्रोवर, जिला उपाध्यक्ष अंजू भुड्डी, सन्नी पासी, राकेश भुड्डी, भाजयुमो के पूर्व मंडल अध्यक्ष अभिषेक गुम्बर, व्यापार मंडल के पूर्व, सुरजीत सिंह सोनू, सुभाष गुम्बर, मंजीत सिंह बिट्टा, नरेश हुडिया, महेश मुरादिया, सचिन बत्रा, सतीश मिढ्ढा, रवि श्रीवास्तव, हरबंस लाल छाबड़ा, रविन्द्र सिंह, कमलेश कुमार, हैप्पी विर्क, सतपाल मैनी, गुलशन शर्मा, उपदेश अरोरा, मनोज गिरी, शिवम पुनियानी, अनिल शर्मा, संतोष श्रीवास्तव, राजेश सक्सेना, भगवान दास हुडिया, कमलेश कुमार, इब्ने अली, आत्मजीत सिंह, केतन कुमार, रामजीत, राजकुमार, रामस्वरूप, अनिल रावत, नंदन सिंह, विजय सिडाना, जितेंद्र सिंह, हरलोक सिंह नामधारी, रामप्रकाश, भारत सिंह, रेणु बिष्ट, सुदेश परुथी, मीनू खेडा, संतोष कश्यप एवं बबली शर्मा सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। फास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता उधम सिंह नगर शाहनूर अली 151045804