EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

हिमाचल - भाजपा विधायक कमलेश कुमारी का उपमुख्य सचेतक बनने पर भव्य स्वागत
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0

हिमाचल प्रदेश, जिला हमीरपुर - अपने गृह मुख्यालय पहुंचने पर भोरंज विधानसभा क्षेत्र की विधायिका श्रीमती कमलेश कुमारी जी का भव्य स्वागत हुआ। केंद्र की प्रधानमंत्री सरकार एवं हिमाचल प्रदेश की जयराम सरकार के नेतृत्व में बीजेपी सरकारें लगातार लोगों की सुविधाएं एवं सेवा के लिए कृत संकल्प है। 

यह बात विधायक श्रीमती कमलेश कुमारी ने मंगलवार को हमीरपुर मुख्यालय पहुंचने पर कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार विकास को गति प्रदान की गई है। मोदी सरकार के अथक प्रयासों से देशभर विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम में हमीरपुर जिला भर से बीजेपी पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता पहुंचे और श्रीमती कमलेश कुमारी को उपमुख्य सचेतक बनने पर शुभकामनाएं दी।

अपनी नियुक्ति पर कमलेश कुमारी ने कहा कि वे मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का आभार प्रकट करती हैं। इस मौके पर भाजपा के सभी मंडल अध्यक्ष, जिला भाजपा महासचिव अभय वीर सिंह लवली, एपीएमसी के चेयरमैन अजय शर्मा, कौशल विकास निगम चेयरमैन नवीन शर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता प्यारेलाल शर्मा, देशराज शर्मा, जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी युवा मोर्चा के अध्यक्ष अजय रिंटू आदि उपस्थित रहे।

स्वागत कार्यक्रम में सदर हमीरपुर के विधायक नरेंद्र ठाकुर, एचआरटीसी उपाध्यक्ष विजय अग्निहोत्री, भाजपा जिला अध्यक्ष बलदेव शर्मा और पूर्व विधायक डॉ अनिल धीमान को कई पार्टी कार्यकर्ताओं की नजरें ढूंढ रही थी। बीजेपी मंडल हमीरपुर के प्रवक्ता बिक्रमजीत सिंह बन्याल ने कहा कि विधायक नरेंद्र ठाकुर का अपने विधानसभा क्षेत्र ताल और बुमाणा में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम था। विजय अग्निहोत्री की भांजी की शादी थी। विधायक कमलेश कुमारी के हमीरपुर आने की उन्हें कोई सूचना नहीं मिली, अगर सूचना मिलती तो जरूर शिरकत करते। 

बीते दिन श्रीमती कमलेश कुमारी ने समीरपुर में पूर्व मुख्यमंत्री प्रोफेसर प्रेम कुमार धूमल जी के आवास पर पहुंचकर उनसे आशीर्वाद लिया।

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला रिपोर्टर रतन चंद की रिपोर्ट
ID : 151049876
Date 28/07/2021

Subscriber

173827

No. of Visitors

FastMail