EPaper SignIn

छत पर सोये युवक को सर्प ने डसा, मौत
  • 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA 0



खेजुरी थाना क्षेत्र के हरिपुर गांव में रविवार की सुबह सर्पदंश से राजकुमार शर्मा (18) की मौत हो गई। स्वजनों में कोहराम मच गया। रात को वह खाना खाने के बाद छत पर सो गया। तड़के सुबह तीन बजे के आसपास सांप ने उसे डस लिया। उसने शोर मचाते हुए स्वजनों को आवाज दी। उसे तत्काल जिला चिकित्सालय ले जाया गया। इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ने पर चिकित्सक ने रेफर कर दिया। स्वजन उसे मऊ स्थित एक अस्पताल में ले गये। रास्ते में चिलकहर के पास उसकी मौत हो गई। जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी में ड्यूटी में तैनात डॉक्टर पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। कहा कि अगर समय से एंटी स्नैक वैनम लगा दिया गया होता तो उसकी जान बच गयी होती।


Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात