उत्तराखंड विकास नगर
संवाददाता सविता रानी
विकास नगर में डॉक्टर गंज गणेश मंदिर मे गुरु पूर्णिमा के अवसर पर मां यमुना रक्षक संघ के पदाधिकारियों द्वारा गुरु पूर्णिमा को विधिवत रूप से मनाया, मां यमुना रक्षक संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप दुबे एवं राष्ट्रीयमहासचिव पंजाब सिंह मजीठिया व पदाधिकारियों ने गणेश मंदिर पूजा पूजा अर्चना की उसके पश्चात वरिष्ठ धर्माचार्य आचार्य कृष्णानंद जगूड़ी जी को संघ द्वारा माला पहनाकर और शॉल ओढ़ाकर उनका आशीर्वाद लिया वही आचार्य मुकेश जगूड़ी जी को भी माला पहनाई गई। आचार्य कृष्णानंद जगूड़ी जी ने मां यमुना रक्षक संघ के पदाधिकारियों को गुरु पूर्णिमा के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक बताया तथा गुरु पूर्णिमा से संबंधित वृतांत कथा को विस्तार पूर्वक समझाया वही वही राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप दुबे एवं पंजाब सिंह मजीठिया ने भी बताया कि सिख धर्म में भी गुरु शिष्य परंपरा कायम है, आज भी श्री गुरु ग्रंथ साहिब को गुरु का दर्जा प्राप्त है। वही प्रशाद वितरण भी किया गया। इस अवसर पर पंजाब सिंह मजीठिया , अजीत चौधरी, आकाश सैनी, मनोज चौहान, राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी सविता कनौजिया, अनिल दुबे, विष्णु दुबे तथा मीना राणा, आदि मौजूद रहे।
151115481