इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पोरेशन का पुश नोटिफिकेशन सुविधा के तहत अब यात्रियों को सफर करने वाली ट्रेन में सीट खाली होते ही मोबाइल में मैसेज मिल जाएगा। जिसके बाद वह तुरंत अपनी सीट बुक करा सकेगा। आइआरसीटीसी ने अपनी वेबसाइट को अपडेट करते हुए पुश नोटिफिकेशन का आइकन बनाया है। इसे सब्सक्राइब कर यात्री वेटिंग वाली ट्रेनों में सीट उपलब्ध होते ही जानकारी नि:शुल्क हासिल कर सकेंगे। इसके तहत आइआरसीटीसी के तीन करोड़ यूजर्स को मिलेगा सुविधा का लाभ मिलेगा। जिससे तत्काल और एजेंट के चक्कर काटने की जरूरत नहीं होगी।

आइआरसीटीसी के जनसंपर्क अधिकारी आंनद झां ने बताया कि आइआरसीटीसी की वेबसाइट को अपडेट किया गया है। जिसके तहत पुश नोटिफिकेशन को सब्सक्राइब करने वाले को जानकारी चाहने वाली ट्रेन में सीट खाली होने पर संदेश मिल जाएगा। आइआरसीटीसी के अधिकारियों के मुताबिक पुश नोटिफिकेशन में यूजर को इस तरह की तमाम सुविधाएं दी जाएंगी। जैसे आइआरसीटीसी कोई टूर पैकेज शुरू करने जा रहा है तो इसका भी संदेश मोबाइल पर आ जाएगा। ट्रेनों में खानपान से संबंधित या अन्य कोई नई सुविधा लांच करने की भी जानकारी नहीं मिल सकेगी। यही नहीं एयर टिकट और होटल बुकिंग तक की जानकारी भी इंस्टैंट मोबाइल पर मिलेगी।

अन्य सुविधाओं से भी होंगे अपडेट

पुश नोटिफिकेशन सेवा ट्रेनों में सीट और नई ट्रेनों के अलावा अन्य रेल सुविधाओं की भी जानकारी उपभोक्ताओं को प्रदान करता है। नियमित नई ट्रेन, कैटरिंग सेवा, पर्यटन, टिकट संबंधित जानकारी तत्काल प्राप्त कराई जाएगी। इस तकनीक से हवाई यात्रा, होटल और कैब बुकिंग के अतिरिक्त हाल के दिनों में लांच बस बुकिंग की सेवाओं से भी अपडेट करेगी।

सब्सक्राइब का नहीं लगेगा कोई चार्ज

पुश नोटिफिकेशन क्लिक करने योग्य एक तरह का पॉप-अप संदेश है। यह आपके मोबाइल पर नोटिफिकेशन की तरह आता है और क्लिक करते ही संबंधित सूचना या जानकारी उपयोगकर्ताओं के ब्राउजर पर दिखाई देती है। जो कि सभी के लिए निश्शुल्क है। सब्सक्राइब का आइआरसीटीसी कोई चार्ज नहीं लेगा।

आइआरसीटीसी ने पुश नोटिफिकेशन के लिए मोबाइल तकनीकी संगठन मेसर्स मोमैजिक टेक्नोलॉजीज के साथ किया करार है। इस तकनीक के माध्यम से ‘शीघ्र सूचना चैनल’ के रूप में कार्य करने के लिए सूचनाएं दी जा सकेंगी। ट्रेनों में, खानपान सेवाओं, पर्यटन, टिकटिंग आदि से संबंधित सूचनाओं का शीघ्र प्रचार-प्रसार हो सकेगा। मौजूदा व्यवस्था के तहत यात्रियों को समय रहते ट्रेन में उपलब्ध कंफर्म बर्थ की जानकारी नहीं मिल पाती है।