EPaper SignIn

धूमधाम से निकाली गई भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
  • 151114024 - DEVINDER KUMAR 0



20 जुलाई, मोगा, पंजाब के मोगा शहर में बड़ी ही धूमधाम से भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा गत दिवस निकाली गई | यह रथ यात्रा बस स्टैंड के पास से शुरू होकर गीता भवन तक निकाली गई | सारे शहर में इस रथयात्रा को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी|  इस  रथ यात्रा का स्वागत करने के लिए लोगों ने रास्ते में कई तरह के लंगर का आयोजन किया | जगह जगह रंगोलियां बनाई गई | भक्तों ने नृत्य करके अपने प्रभु को रिझाया | लोगों लोगों के मन में अपने प्रभु भगवान जगन्नाथ जी के दर्शन करने के लिए बहुत ही उत्साह देखा गया | सारा शहर एक अलौकिक आनंद में डूबा हुआ दिखाई दिया  मानो भगवान की कृपा सारे ही शहर निवासियों पर बारिश तरह बरस रही हो | करीब 4:00 बजे शुरू हुई यह रथ यात्रा रात के 11:00 बजे जाकर संपूर्ण हुई | लोगों ने कहा कि  मोगा में यह पहली जगन्नाथ यात्रा हैं हमारी इच्छा है हमारे शहर में भगवान श्री जगन्नाथ की हर साल ऐसे ही यात्रा आती रहे और हमें  परमात्मा का आशीर्वाद मिलता रहे | फास्ट न्यूज़ इंडिया के लिए मोगा से देवेंद्रकुमार की रिपोर्ट 151114024 

 

Video one

vedio two

 vedio three

 Vedio four


Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात