यूपी के जनपद कासगंज के सोरो में सपा सरकार में मरीजों की सेवाओ को संचालित की गई एम्बुलेंस सेवा भाजपा सरकार मरीजों को न ढोओ कर सवारियां ढोने में लगी हुई है।ताजा मामला आज कासगंज के सोरों कस्बा में देखने को मिला। जहां एम्बुलेंस द्वारा सवारियां ढोने का काम किया जा रहा था।शुक्रवार को मथुरा बरेली मार्ग पर सोरों कस्बा की एक पेट्रोल पंप के पास 108 एंबुलेंस सेवा की एक गाड़ियां अचानक खड़ी हुईं। पीछे से दरवाजा खोलकर सवारिया उतरने लगी। स्थानीय लोगों को लगा एंबुलेंस से मरीज लाए जा रहे हैं लेकिन जब उसमें से बैग टांगे स्वस्थ आधा दर्जन सवारियां उतरी तो आंखें फटी रह गई। सवारियां कहां से लाई गई और कहां पहुंचानी थी इस बारे में दोनों एंबुलेंस के चालक नहीं बोले। बार-बार कुरेदने पर बस यही कहा इससे आपको क्या लेना। हम जो ढोएं? सवारियों की अदला-बदली कर एंबुलेंस चालक चले गए। ऐसे तो जिले में बढ़ेंगे खतरे कोरोना वायरस के संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए जब सख्ती से लॉकडाउन का पालन कराया जा रहा है,ऐसे में एंबुलेंस में सवारी ढोना किसी खतरे से कम नहीं है। हो सकता है उसमें सवार कोरोना संक्रमित हों या फिर एंबुलेंस से कोरोना संक्रमित गए हों और उसमें सवार बैठने के बाद वहीं यात्री संक्रमित हो गए हों। ऐसे में संक्रमण नियंत्रित होने की वजाय पूरे जिले में फैल सकता है।फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता यूपी वेस्ट मोहित गुप्ता 151022222,