EPaper SignIn

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत ll
  • 151022222 - MOHIT GUPTA 0



 

यूपी के जनपद कासगंज में सहावर थाना क्षेत्र में गंजडुंडवारा रोड पर बीती रात अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। उसे लहूलुहान अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां से रेफर करते समय उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक की शिनाख्त के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।घटना बीती रात करीब नौ बजे की है। सोरों क्षेत्र के मनकापुर निवासी 30 वर्षीय शैलेंद्र कुमार पुत्र अनेकपाल अपनी बाइक से गंजडुंडवारा से गांव वापस लौट रहे थे। जैसे ही वह गंजडुंडवारा रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचे, तभी अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों के अवगत कराने पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। परिजनों को दुर्घटना की जानकारी दी। अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल को प्राथमिक उपचार दिया। रेफर की औपचारिकताएं पूरी की जा रहीं थीं, तभी घायल ने दम तोड़ दिया। युवक को मृत देख परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया प्रदेश संवाददाता यूपी वेस्ट मोहित गुप्ता 151022222

 


Subscriber

173732

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात