EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में ईद पर खुलेगा जन्नती दरवाजा, पर जायरीन नहीं कर पाएंगे जियारत
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0

राजस्थान  अजमेर स्थित सूफी संत हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह में आने वाले दिनों में दो बार जन्नती दरवाजा खुलेगा, किन्तु राजस्थान में 10 मई से लागू सख्त लाॅकडाउन के चलते कोई जायरीन जियारत नहीं कर सकेगा। पहली बार ईद-उल-फितर पर और दूसरी बार ख्वाजा साहब के पीरो मुर्शिद (गुरु) हजरत ख्वाजा उस्मान हारूनी के उर्स के मौके पर जन्नती दरवाजा खोला जाएगा। लेकिन, दोनों ही बार आम जायरीन जन्नती दरवाजे से जियारत नहीं कर पाएंगे। कोरोना के चलते इन दिनों ,दरगाह में जायरीन के प्रवेश पर रोक है।

अंजुमन शेखजादगान के पूर्व सदस्य शेखजादा वसीम चिश्ती ने बताया कि चांद दिखाई देने पर दरगाह में जन्नती दरवाजा 13 या 14 मई को ईद-उल-फितर के मौके पर खोला जाएगा। परंपरा के अनुसार ही सुबह 4 बजे जन्नती दरवाजा जियारत के लिए खुल जाएगा और दोपहर की खिदमत के वक्त यानी करीब 2.30 बजे बंद कर दिया जाएगा। इस महीने में ही गरीब नवाज के गुरु यानी पीर ओ मुर्शिद हजरत उस्मान हारूनी का उर्स भी ईद की 5 व 6 तारीख को मनाया जाता है। इसे देखते हुए चांद दिखाई देने पर 18 या 19 को जन्नती दरवाजा एक दिन के लिए खोला जाएगा। इस दिन भी सुबह 4 बजे दरवाजा खोला जाएगा और कुल की रस्म के वक्त दोपहर बंद कर दिया जाएगा।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail