बी.एस.एफ. ने पकड़ी 11.35 करोड़ की हैरोइन
- 151108625 - MANGAL SINGH
0
तिथि 29 ( मंगल सिंह मखू )बी.एस.एफ. ने नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए 2 पैकेट हैरोइन के बरामद किए हैं जिनमें से 2 किलो 270 ग्राम हैरोइन मिली है। बी.एस.एफ. पंजाब फ्रंटियर के पब्लिक रिलेशन अफसर-कम-डी.आई.जी. ने बताया कि पाकिस्तानी तस्करों की ओर भेजी गई हैरोइन बी.एस.एफ. की 2 बटालियन ने अबोहर सैक्टर में पकड़ी है। पकड़ी गई हैरोइन की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11 करोड़ 35 लाख रुपए बताई जा रही है