EPaper SignIn

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की बैठक
  • 151145583 - KRISHNA KANHAIYA SHARMA 0



फास्ट न्यूज इंडिया थाना संवाददाता कृष्ण कन्हैया शर्मा 151145583, गोंडा नगर कोतवाली के अंतर्गत प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों की एक बैठक जिलाध्यक्ष सुरेश शुक्ला की अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों पर रणनीति तैयार की गई। जिलाध्यक्ष श्री शुक्ल ने बताया कि विधानसभा क्षेत्रवार प्रभारी व सहप्रभारियों का मनोनयन बूथ कमेटियों में ऊर्जा का कार्य कर रहा है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में सदर विधानसभा सीट से मंटू काजी उम्मीवार हैं। उन्होंने कहा कि प्रसपा के कार्यकर्ता पूरी निष्ठा, लगन व ईमानदारी से क्षेत्र में जुटे हुए हैं। जिससे विधान सभा चुनावों में बेहतर परिणाम आने के संकेत मिल रहे हैं। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा दावा तो कर रही है कि अधिक संख्या में उसके जिला पंचायत सदस्य विजयी हुए हैं लेकिन भाजपा अज्ञात कारणों से जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर प्रत्याशी घोषित नही कर पा रही है।उन्होंने कहा कि अगर विपक्ष की ओर से प्रत्याशी आता है तो शीर्ष नेतृत्व के आदेश पर मदद की जाएगी। इस दौरान इस दौरान फहीउर्रहमान, मंटू काजी, शिवम सिंह, सिद्धांत शुक्ला, सहित पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात