EPaper SignIn

सतीश पूनिया बोले-शीशे का घर है कांग्रेस की सरकार, उनके लोग ही पत्थर मारकर गिराएंगे
  • 151113047 - JAYLAL NAGAR 0



राजस्थान: उदयपुर राजस्थान में जारी सियासी संग्राम को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया कहते हैं कि कांग्रेस अब मजबूत पार्टी नहीं, बल्कि शीशे का घर बन चुकी है। उन्हीं के सदस्य पत्थर लेकर पीछे पड़े हुए हैं और उनके फेंके गए पत्थर से राज्य सरकार का गिरना तय है। पूनिया सोमवार को उदयपुर में थे। वह वल्लभनगर तथा धरियावद विधानसभाओं के संभावित उप चुनाव के लिए संगठन के पदाधिकारियों की बैठक लेने आए। इस बीच, खास बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस सरकार कुछ महीने की मेहमान है और भाजपा उप चुनाव की तैयारियों में जुटी है। पूनिया ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत प्रदेश की सियासी संग्राम के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं। इसके चलते ना तो राज्य में विकास हो पा रहा और ना ही कानून-व्यवस्था में सुधार। अपराधी अनियंत्रित हो रहे हैं हर दिन कोई ना कोई ऐसी घटना सामने आती है, जिससे प्रदेश के लोगों का सिर शर्म से झुक जाता है। इसके बावजूद मुख्यमंत्री आंखें मूदें हुए हैं। बल्कि सरकार ने पुलिस से कुछ लोगों की जासूसी, फोन टैपिंग और उन्हें परेशान कराने में उपयोग ले रही है। यानी सत्ता सुख के आगे लोक धर्म को भुला दिया गया है। उन्होंने कहा कि कमजोर बुनियाद वाली सरकार लंबे समय तक नहीं टिकती। आपसी महत्वाकांक्षा और अंतर्विरोध जल्द ही इस सरकार को गिराएगी। इसीलिए भाजपा अभी से उप चुनाव की तैयारियों में जुट चुकी है। उनका मानना है कि अगले एक-दो महीने गहलोत सरकार गिर जाएगी। देखे राजस्थान से जयलाल नागर की रिपोर्ट 151113047

Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात