राजस्थान कांग्रेस में जारी है खींचतान, दो दिग्गज नेता सचिन पायलट के समर्थन में आए; अशोक गहलोत आश्वस
- 151113047 - JAYLAL NAGAR
0
जयपुर: राजस्थान कांग्रेस के सियासी घमासान के बीच दो दिग्गज नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थन में आ गए हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष नारायण सिंह और विधानसभा में पूर्व विपक्ष के नेता रामेश्वर डूडी ने पायलट के साथ रहने की बात कही है। दोनों नेताओं की पायलट से बात हुई और उन्होंने विश्वास दिलाया के आलाकमान तक साथ जाने को तैयार हैं। पायलट सोमवार को दिल्ली में सक्रिय रहे। उधर, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत इस बात को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से वह अपनी मर्जी के अनुसार फैसला कराने में अब भी सक्षम हैं। पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी व महासचिव प्रियंका गांधी पर भी गहलोत को विश्वास हैं। उन्होंने अपने विश्वस्तों से कहा कि दबाव में आकर वह मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियां नहीं करेंगे। सोमवार को गहलोत खेमे के मंत्री और विधायक रणनीति बनाने में व्यस्त रहे। सीएम के निकस्टस्थ सूत्रों के अनुसार, वह मंत्रिमंडल में फेरबदल और राजनीतिक नियुक्तियां अगले माह तक करने का मानस तो बना रहे हैं, लेकिन इनमें पायलट खेमे को ज्यादा महत्व नहीं देना चाहते।
नारायण सिंह बोले, कार्यकर्ताओं का सम्मान हो
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व मंत्री नारायण सिंह ने एक बयान जारी कर कहा कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए जिन नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है। भाजपा की तत्कालीन सरकार के खिलाफ जन संघर्ष में जिन लोगों ने अपना पसीना बहाया है, उन्हें सरकार में भागीदारी दी जानी चाहिए, जिससे कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़े। आलाकमान को उन कांग्रेसियों की सुनवाई करनी चाहिए, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में पार्टी का झंडा बुलंद रखा। केंद्र सरकार का किसान विरोधी रवैया है, इसलिए राज्य सरकार को किसानों के पक्ष में निर्णय लेने चाहिए। रामेश्वर डूडी की पायलट से पिछले दो दिन में कई बार फोन पर बात हुई है। डूडी ने आलाकमान के पास जाने में पायलट के साथ रहने की बात कही है। वे पिछले दिनों एक कार्यक्रम में पायलट के साथ शामिल हुए थे।
देखे राजस्थान से जयलाल नागर की रिपोर्ट 151113047