सपा जल्द घोषित करेगी पंचायत अध्यक्ष और प्रमुख
- 151019049 - VISHAL RAWAT
0
फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया जिला संवाददाता प्रतापगढ़ विशाल रावत 151019049
प्रतापगढ़। शनिवार को समाजवादी पार्टी कार्यालय पर हुई बैठक में मुख्य एजेंडा आगामी जिलापंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख चुनाव को मजबूती से लड़ने का रहा।बैठक की अध्यक्षता कार्यकारी जिलाध्यक्ष मोहम्मद अनीस खान व संचालन जिलामहासचिव अब्दुल कादिर जिलानी ने किया।बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि जीते हुए सदस्यों के आधार पर समाजवादी पार्टी जिले में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी है तथा जिलापंचायत अध्यक्ष का चुनाव मजबूती से लड़कर भाजपा तथा अन्य विरोधियों को हराकर अखिलेश यादव के विकास,उन्नति,सर्वसमाज की भलाई को प्रशस्त करेगी। जल्द ही जिलापंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख उम्मीदवार घोषित किए जायेंगे।इस अवसर पर पूर्व विधायक रामसिंह पटेल, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक श्याद अली, पूर्व जिलाध्यक्ष भईया राम पटेल, पूर्व जिलापंचायत सदस्य सुषमा पाल, महिमा गुप्ता, गीता यादव, शकील अहमद, लालबहादुर सरोज,इरशाद सिद्दीकी,गुलफाम खान,प्यारेलाल खैरा, आशुतोष पाण्डेय, धर्मराज सिंह,अभिषेक तिवारी, हरीश शुक्ला, इरफान खान, डा.सगीर, राम अवध यादव, राजकुमार यादव,डा.रामबहादुर पटेल,डा.शेरबहादुर यादव,प्रकाशचंद्र उपाध्याय,रामधन यादव, महेंद्र यादव, साजिद अली, जुनैद खान, समीम खान, चन्दन सिंह,अमित सिंह, सुरेश यादव,अमीरूल हक, उमेश वर्मा, तकदीरूद्दीन, निसार अहमद, असगर अंसारी,कामता पटेल, अब्दुल हई, मीडिया प्रभारी मनीष पाल सहित अन्य नेतागण उपस्थित रहे।