तहसील बाजपुर छेत्र में 5 नलकूप लगाने की स्वीकृत।
- 151110606 - MOHAMMAD SHAHEED
0
उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर के बाजपुर में कृषि की सिंचाई हेतु 5 नलकूप लगाए जाने की स्वीकृति मिली है एक नलकूप से 125 एकड़ भूमि सिंचाई का लाभ किसानों को मिलेगा।बता दें कि तहसील बाजपुर में केंद्र घोषित योजना के अंतर्गत ग्राम मजरा खुशालपुर,बननाखेड़ा सानी, खम्बारी, भिक्मपुरी, सिहाली ग्रामों में 5 नलकूप लगाने की स्वीकृति मिली है।जिसके लिए अनुबंध की प्रक्रिया जारी है। नलकूप खंड अधिशासी अभियंता गोकरन सिंह टोलिया ने बताया कि बाजपुर डिवीजन को केंद्र घोषित योजना के अंतर्गत 5 नलकूप लगाने की स्वीकृति मिली है जिनकी टेंडर की प्रक्रिया जारी है। जल्द ही 5 नलकूप अलग-अलग ग्रामों में लगा दिए जाएंगे एक नलकूप से 125 एकड़ भूमि सिंचाई की जाएगी।जिससे जल्द ही किसानों को अपनी भूमि की सिंचाई का लाभ मिलेगा। देखें बाजपुर से मोहम्मद शहीद की रिपोर्ट 151110606