अज्ञात वाहन ने गाय को बुरी तरह रौंदा
- 151049876 - RATTAN CHAND
0
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर थाना भोरंज के अंतर्गत गांव सम्मू में बीती रात 8 बजे किसी अज्ञात वाहन ने गाय को जोरदार टक्कर मार दी और भाग गया। टक्कर की आवाज सुनकर गांव के कुछ युवा साथी, जिनमें अंकुश राहुल अरुण और नीरज कुमार शामिल थे, मौके पर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि गाय बुरी तरह सड़क पर घायल पड़ी हुई थी और उसके शरीर से जगह जगह से खून बह रहा था। युवाओं ने जैसे तैसे गाय को सड़क से हटाकर किनारे पर किया और गाय को पानी पिलाया। साथ ही उन्होंने गाय का हल्का फुल्का उपचार भी किया। युवाओं ने बताया कि सुबह होते ही हमने पशु अस्पताल को घटना से अवगत करवाया। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पशु चिकित्सक डॉक्टर संजीव कालिया और उनकी टीम मौके पर पहुंच गई। डॉक्टरों ने लगभग 1 घंटे 30 मिनट तक बड़ी मशक्कत से गाय का उपचार किया और उसके गहरे घावों पर टांके भी लगाए। रिपोर्टर रतन चंद द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में डॉ कालिया ने बताया कि अभी गाय की हालत बहुत गंभीर है और वे 1 दिन तक उसकी निगरानी करेंगे। अगर इस दौरान गाय की हालत में सुधार नहीं हुआ तो उसे पशु अस्पताल पालमपुर भेज दिया जाएगा। डॉक्टर कालिया की टीम में किशोर शर्मा, राजीव कुमार और संदीप ठाकुर मौके पर उपस्थित रहे। देखे रत्न चंद की रिपोर्ट 151049876