भाजपाइयों ने विरोध प्रदर्शन कर आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग ll
- 151022222 - MOHIT GUPTA
0
यूपी के जनपद कासगंज में पश्चिम बंगाल में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ हुईं घटनाओं के विरोध में शुक्रवार को भाजपाइयों ने विरोध व प्रदर्शन किया। भाजपा नगर मंडल कासगंज द्वारा नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। साथ ही भाजपा के प्रदेश सह संगठन महामंत्री भवानी सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं ब्रज क्षेत्र मंत्री पूर्णेंद्र सिंह सोलंकी के कोरोना से आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान नगर महामंत्री मनोज शर्मा, अमित गुप्ता, गोविंद साहू, मनोज गुप्ता, नेत्रपाल सिंह, यतींद्र गौतम, विपिन भारद्वाज, अजय शर्मा, शिवम दीक्षित, अभिषेक पुंढीर मौजूद रहे। कासगंज से मोहित गुप्ता की रिपोर्ट 151022222