रोहित सरदाना ने 42 साल की उम्र में आखिरी सांस ली
आजतक न्यूज चैनल के सीनियर एंकर रोहित सरदाना का शुक्रवार को कोरोना के चलते निधन हो गया। 42 साल के रोहित ने नोएडा के एक निजी अस्पताल में आखिरी सांस ली। जैसे ही उनके निधन की खबर सामने आई हर कोई स्तब्ध रह गया। चैनल के LIVE शो में रोहित के साथी एंकर्स चित्रा त्रिपाठी, अंजना ओम कश्यप और सईद अंसारी रो पड़े। एक-एक करके सभी ने रोहित से जुड़ी यादों को शेयर किया।
रोहित एक हफ्ते पहले संक्रमित पाए गए थे। जिसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। साथी एंकर चित्रा त्रिपाठी ने बताया कि दो दिन पहले ही रोहित ने बताया था कि वह रिकवर हो रहे हैं। जल्द ही वापस ऑफिस जॉइन करेंगे, लेकिन अचानक इस खबर ने सबको झकझोर दिया है। रोहित हमेशा लोगों की मदद करते रहे। आखिरी ट्वीट रोहित ने गुरुवार की रात 8 बजे की है। इसमें भी उन्होंने कानपुर की एक कोरोना मरीज के लिए मदद मांगी। पत्रकार रोहित एंकर के निधन पर मीडिया जगत के साथ-साथ राजनीतिक, उद्योग, खेल और एंटरटेनमेंट जगत में भी शोक की लहर दौड़ पड़ी।