दहेज को लेकर शादी में हुआ गड़बढघोटाला
- 151030950 - SURENDRA SINGH
0
यूपी के जनपद संभल के थाना गुन्नौर के कस्बा बबराला में वार्ड न0 2 कल्लू नगला में पीड़ित पक्ष ने मीडिया को बुलाकर अपने साथ हुई दहेज उत्पीडन की दासताँ बयाँ की।
लडकी पक्ष नरेश पाल पुत्र बहोरी लाल गांव जफरपुर जनपद सम्भल के निवासी हैं। उन्होने बताया कि मैने अपनी बेटी की शादी मोनटी पुत्र सीमा के बेटे से तय की थी। मोनटी के पिता कुछ दिनो पहले स्वर्गसिधार चुके हैं। अब घर की मालकिन सीमा ही हैं।सीमा व सीमा के घर परिवार वालों ने श्री रघुवीर सिंह वार्ड न0 2 कल्लू नगला कस्बा बबराला के यहाँ मेरी लडकी को पसंद किया। लड़की पसंद आने पर गोद भराई की रस्म अदा की। मैने लडके को 50,051 रुपये और 5 कपड़े व फल मीठा आदि दे दिया। तथा सभी लोगों को कपड़े व विदाई दी। अब लड़का पक्ष किसी भी हालात में शादी करने के पक्ष में नहीं है।इसी समस्या को लेकर काफी लम्बे समय से दोनों पक्षो में विवाद चल रहा था। हमारी फास्ट न्यूज़ इंडिया की टीम ने दोनो पक्षो को सुना और दोनो पक्षो का सुलह कराया। हमारी मीडिया के कराये समझोते से दोनों पक्ष राजी हो गये। और अन्य लोग भी फास्ट न्यूज़ इंडिया की टीम की प्रशंसा करने लगे।देखे गुन्नौर से सुरेन्द्र कुमार की रिपोर्ट-