नागरिक सम्मान समारोह में 1500 लोगों को किया सम्मानित
- 151117765 - SANJEEV KUMAR DEV
0
बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर प्रखंड अंतर्गत क्षेत्र के खरसंड पश्चिमी पंचायत अंतर्गत मोड़वारा गांव में विगत तीन दिनों से सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेश दर्शन के आवासीय परिसर पर नागरिक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें क्षेत्र के 1500 लोगों को मिथिला परम्परा के अनुसार पाग,चादर और माला भेंट कर सम्मानित किया गया।वही गुरुवार को कार्यक्रम में कर्म योगी राम इकबाल साह को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।ग्रामीणों ने बताया की सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेश दर्शन समाज में हर सुख दुख में शामिल होते है।वही बागमती में आई बाढ़ व कोरोना काल में इनके दौरा सामाजिक तौर पर बढ़िया काम किया गया है।वही लोगों की समस्या को लेकर प्रखंड के अधिकारी के समक्ष हमेशा आवाज बुलंद करते रहे है।मौके पर दर्जनों लोग मौजूद थे। देखें कल्याणपुर से संजीव कुमार देव की रिपोर्ट