वार्ड सदस्य के पति का पेड़ से लटका शव बरामद
- 151117765 - SANJEEV KUMAR DEV
0
बिहार के समस्तीपुर जिले के कल्याणपुर थाना क्षेत्र का थाना क्षेत्र के बलभद्रपुर खजुरी पंचायत के वार्ड संख्या - 02 के वार्ड सदस्य अंजलि सोनी ठाकुर के पति धनंजय ठाकुर का शव बलभद्रपुर उत्क्रमित मध्य विद्यालय में स्थित पीपल के पेड़ में गमछा के फंदा में लटका बरामद हुआ है।जिसके बाद ग्रामीणों व परिजनों में अफरातफरी मच गया। शव को उतार कर ग्रामीण व परिजन डॉक्टर के पास ले गए।लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।जिसके बाद परिजनों के कद्रं से गांव में कोहराम मच गया।घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है।सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस ए एस आई परशुराम झा ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया।घटना के संबंध में क्षेत्र में तरह - तरह की चर्चाएं हो रही है।ग्रामीणों के अनुसार मृतक धनंजय ठाकुर की दो शादी हो रखी थी। दोनों पत्नी से मृतक को एक - एक लड़का और एक - एक लड़की है।मृतक की पहली शादी पटना में प्रियांशु देवी से हुई थी ।जिसका 14 वर्षीय पुत्र आदित्य राज व 17 वर्षीय आयुषी राज है।वही दूसरी पत्नी वार्ड सदस्य अंजलि सोनी ठाकुर है।जिससे आठ वर्षीय पुत्र लालू व दस वर्षीय पुत्री मानसी है।वही पहली पत्नी प्रियांशु के पिता अवकाश प्राप्त रविन्द्र कुमार के अनुसार दामाद की हत्या कर लटका दिया गया है व आत्महत्या दिखाने के लिए शव को पेड़ से लटकाया गया है।वही मृतक के शरीर पर किसी प्रकार का चिन्न नहीं बताया गया है।वही मुखिया बैजू पासवान,पंचायत समिति सदस्य जनार्दन ठाकुर,जितेंद्र कुमार,सरपंच उपेन्द्र राम आदि ने भी हत्या कर शव को लटकाने कि शंका जाहिर की है।वही कुछ लोग दबी जुबान से वार्ड सदस्य पत्नी पर ही हत्या कर शव लटका देने की शंका जाहिर कर रहे है।इधर पुलिस के अनुसार पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद पता चल सकेगा कि हत्या या आत्महत्या का मामला है।वही मामले की गहन जांच पड़ताल करने की बात बताई गई है।वही इस संदर्भ में परिजनों की ओर से अभी तक पुलिस को आवेदन नहीं दिया गया है। देखें कल्याणपुर से संजीव कुमार देव की रिपोर्ट