गाय एवं किसान बचाओ यात्रा में पहुचे कांग्रेसी
- 151109524 - VIVEK RAJAURIYA
0
यूपी के झांसी जिले के बड़ागांव थाना अंतर्गत में कांग्रेसी भारी मात्रा में गांधी चौक पर इकट्ठा हुए। कांग्रेसियों की गाय बचाओ किसान बचाओ यात्रा को पुलिस ने सफल नहीं होने दिया। जिसके चलते सीओ सदर हिमांशु गौरव, व थाना बड़ागाँव पुलिस और चिरगांव पुलिस ने कांग्रेसियों की महात्मा गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण का कार्यक्रम पूरी तरह से निरस्त कर दिया। साथ ही भारी मात्रा में पुलिस बल व पी ए सी बल तैनात कर दिया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष यादवेंद्र सिंह पारीक्षा ने कहा गाय हमारी माता है और किसान इस देश का अन्नदाता है। दोनों को बचाने के लिए कांग्रेस लड़ाई लड़ रही है। और जब तक शरीर में खून की एक-एक बूंद है। कांग्रेस हमेशा इनकी लड़ाई लड़ती रहेगी।
उत्तर प्रदेश एवं केंद्र की भाजपा सरकार लोकतंत्र का गला दबाने का काम कर रही है। किसी भी देश में विपक्ष की भूमिका निभाना विपक्ष पार्टी का कर्तव्य होता है, ताकि सरकार को अपनी गलती का एहसास हो और उनकी कमी सामने आए, लेकिन यह सरकार जनता की आवाज को दबाना चाहती है, और तानाशाही रवैया अपना रही है, वही उन्होंने बताया कि कांग्रेस पार्टी भारतीय जनता पार्टी को अपने मंसूबों में कभी कामयाब नहीं होने देगी देखे झांसी से विवेक राजौरिया कि यह रिपोर्ट