उचित मूल्य की दुकान में, चोरी का मामला
- 151133274 - KHEMAN PRASAD JAISWAL
0
जांजगीर जिला ग्राम बोरदा में उचित मूल्य की दुकान में अज्ञात चोरों द्वारा 75 क्विंटल चावल और साढ़े 6 क्विंटल शक्कर चोरी की वारदात सामने आई है। बोरदा में दुर्गा महिला स्व सहायता समूह द्वारा सोसाइटी चलाया जाता है, जिसमें 23 तारीख की बीती रात दरवाजे की ताला को तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही श्रीमती सोनिया साहू और दुर्गा महिला स्व सहायता समूह बोरदा द्वारा शक्ति पुलिस स्टेशन में अज्ञात चोरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा के सख्त से सख्त कार्यवाही की मांग की गई है अज्ञात चोरों की जानकारी अब तक नहीं हो पाई है।