धान खरीदी केन्द्रों में किसान हो रहे परेशान
- 151133274 - KHEMAN PRASAD JAISWAL
0
नवागढ़ ब्लाक के धान खरीदी केंद्रों में धान तौल से लेकर भुगतान पाने तक किसान कर रहे मशक्कत। धान मंडियों में धान खरीदी का सिलसिला जारी है किसानों का पूरा समय टोकन कटवाने और बारदाने के लिए लाइन लगने आदि में निकाल जाता है। खरीदी भी समय पर नहीं हो पा रही है,जिससे किसानों को भारी परेशानी का का सामना करना पड़ रहा है। 1 जनवरी से रवि फसल के लिए शासन नहर पे पानी देने वाले है लेकिन किसानों का पूरा समय धान तौल से लेकर भुक्तान पाने के लिए लाइन लगने में निकाल जाता है। जिस वजह से किसान हताश और नीरस है।