बरदाना की कमी से किसान हो रहे परेशान
- 151133274 - KHEMAN PRASAD JAISWAL
0
जांजगीर सहित जिलेभर के धान खरीदी केंद्र में मंडराया बरदाना संकट । जांजगीर सहित पुरे जिले भर में धान खरीदी रफ्तार में है। वहीं जांजगीर सहित पूरे जिले भर के खरीदी केन्द्रों में बरदाना के कमी से किसानों को भारी दिक्कत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जिसके लिए प्रशासन ने आदेश जारी किया है कि धान खरीदी के लिए किसानों के पुराने बरदाना का उपयोग किया जाएगा। जिसमें किसानों के बरदाना का 50 प्रतिशत होगा और 50 प्रतिशत नया बरदाना होगा। प्रशासन धान खरीदी की रफ्तार में कमी ना आए इसके लिए हर संभव प्रयास में लगी हुई है।लेकिन इस आदेश से किसान परेशान है की हम बरदाना कहा से लाए । बरदाना की कमी गंभीर समस्या बनती जा रही है।