EPaper SignIn

यशपाल आर्य ने किया नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण!
  • 151045804 - SHAHANOOR ALI 0



फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया! (संवाददाता-शाहनूर अली) बाजपुर/उधम सिंह नगर! बाजपुर के ग्राम बेरिया दौलत में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने 2 करोड़ 31 लाख की लागत से बने भवनों का लोकार्पण किया है। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की जनता को विकास कार्यों में कमी ना आने की भी बात कही है। बता दें कि बाजपुर के ग्राम बेरिया दौलत में कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य पहुंचे। जहां कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने 1 करोड़ 38 लाख की लागत से बने राजकीय इंटर कॉलेज बेरिया दौलत का फीता काटकर शुभारंभ किया। जिसके उपरांत कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने बुक्सा जनजाति के लिए 60 लाख की लागत से बने बुक्सा परिषद भवन एवं चारदीवारी ओर 32 लाख की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। कार्यक्रम के दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य का बुक्सा जनजाति के लोगों ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य ने कहा कि राजकीय इंटर कॉलेज भवन की हालत काफी लंबे समय से जर्जर पड़ी हुई थी जिसके निर्माण के लिए लगातार मांग की जा रही थी जिसके चलते छात्र छात्राओं को बेहतर व्यवस्थाएं देने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा नए भवन का निर्माण कराया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि जनजाति समाज के लोगों के लिए आसपास के क्षेत्र में कोई सामुदायिक भवन स्थापित नहीं था। जिसके चलते जनजाति समाज के लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। जिसका संज्ञान लेकर बेरिया दौलत में सामुदायिक भवन का निर्माण कराया गया है जिसमें जनजाति समाज के लोग अपने शादी समारोह जैसी कार्यक्रमों को आसानी से करा सकेंगे।

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात