EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

बीबीएफजी ने अनाथ बच्चों के साथ मनाई दशमी,
  • 151019049 - VISHAL RAWAT 0

फास्ट न्यूज़ इंडिया ब्यूरो रिपोर्ट प्रतापगढ़।बेसहारा और जरूरत मंद बच्चों की मदद को तत्पर बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप, बीबीएफजी ने दशहरा पर्व की खुशियां हतसारा में अनाथ बच्चों के साथ मिलजुलकर बांटी। उन्हें उपहार और मिठाइयां दी। जिन्हें पाकर बच्चों के चेहरे खिल खिला उठे।जगेसरगंज के हतसारा गांव में कुछ महीने पहले एक ही परिवार के पांच बच्चों के सिर से माता पिता का साया हमेशा के लिए उठ गया। उसके बाद से मदद के लिए कई लोग आगे आये। बच्चा बैंक फ्रेंड्स ग्रुप से मदद की शुरुआत हुई। ग्रुप ने पांचों बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी उठाई है। घटना के बाद से ग्रुप कई बार बच्चों की मदद के लिए उनके घर जा चुका है। दशहरा पर्व भी ग्रुप हतसारा में बच्चों के साथ था। त्योहार पर बच्चे अपनी पसंद की खेल की चीजें पाकर बहुत ही खुश नजर आये। इनमें सबसे छोटी पांच साल की खुशी ने मिठाई की डिमांड की थी। इसकी बड़ी बहन ज्योति की बैटमिंटन और करण को उसके भाइयों के साथ खेलने के लिए फ़ुटबाल मिला तो चेहरे पर खुशी आ गई। उनकी खुशियों में शामिल होने के लिए पड़ोस के लोग और उनके बच्चे भी आ गये। ग्रुप के साथी आरबी सिन्हा और रमेश नटराज ने बताया कि यह ग्रुप जरूरत मंद बच्चों की शिक्षा में मदद को हमेशा तैयार है। ग्रुप के कार्य की सराहना करते हुए जिला अस्पताल के फिजिशियन मनोज खत्री ने कहा कि गरीब और जरूरत मंद बच्चों की शिक्षा के लिए प्रयास कर रहे ग्रुप की मदद के लिए भी लोगों को आगे आना चाहिए। डॉक्टर शिवमूर्ति लाल मौर्य ने बीबीएफजी के कार्यों की प्रशंसा की है। बच्चों को पढ़ा रहे टीचर नीलकमल ने कहा कि बच्चों को शिक्षा की जरूरत है। वे भी अपने स्तर से मदद कर रहे हैं।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail