EPaper SignIn

आज का हिन्दू पंचांग दैनिक राशि फल के साथ
  • 151109233 - HEMANT CHOUDHARY 0



पुण्य लाभ के लिए इस पंचांग को औरो को भी अवश्य भेझिये🙏🏻 🌞 ~ *आज का हिन्दू पंचांग* ~ 🌞 ⛅ *दिनांक 08 अक्टूबर 2020* ⛅ *दिन - गुरुवार* ⛅ *विक्रम संवत - 2077 (गुजरात - 2076)* ⛅ *शक संवत - 1942* ⛅ *अयन - दक्षिणायन* ⛅ *ऋतु - शरद* ⛅ *मास - अधिक अश्विन* ⛅ *पक्ष - कृष्ण* ⛅ *तिथि - षष्ठी शाम 04:36 तक तत्पश्चात सप्तमी* ⛅ *नक्षत्र - मॄगशिरा रात्रि 10:50 तक तत्पश्चात आर्द्रा* ⛅ *योग - वरीयान् 09 अक्टूबर रात्रि 01:44 तक तत्पश्चात परिघ* ⛅ *राहुकाल - दोपहर 01:54 से शाम 03:23 तक* ⛅ *सूर्योदय - 06:33* ⛅ *सूर्यास्त - 18:18* ⛅ *दिशाशूल - दक्षिण दिशा में* ⛅ *व्रत पर्व विवरण - 💥 *विशेष - षष्ठी को नीम की पत्ती, फल या दातुन मुँह में डालने से नीच योनियों की प्राप्ति होती है।(ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)* 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞मानसिक तनाव और गृह क्लेश से छुटकारा चाइये तो कुछ उपाय है जैसे घर के सभी सदस्यों को रात्रि में सोते समय पूर्व, या दक्षिण की तरफ सिरहाना रखना चाहिए। ्शयन कक्ष में सोने से पहले कपूर का लैंप जलाना चाहिए, या एक छोटा सा टुकड़ा कपूर का जलाएं। हनुमान चालीसा पढ़ना : प्रतिदिन संध्यावंदन के साथ हनुमान चालीसा पढ़ना चाहिए। संध्यावंदन घर में या मंदिर में सुबह-शाम की जाती है। पवित्र भावना और शांतिपूर्वक हनुमान चालीसा पढ़ने से हनुमानजी की कृपा प्राप्त होती है, जो हमें हर तरह की जानी-अनजानी होनी-अनहोनी से बचाती है। हनुमान चालीसा पढ़ने से जहां पितृदोष, मंगलदोष, राहु-केतू दोष आदि दूर होते हैं वहीं भूत-प्रेतादि का बुरा असर या साया भी हट जाता है। हनुमानजी को चढ़ाएं चोला : इसके अलावा आप मंगलवार और शनिवार को सुंदरकांड का पाठ करें और हो सके तो किसी शनिवार को हनुमानजी को चोला चढ़ाएं और उन्हें बनारसी पान का बीड़ा भी अर्पित करें। कम से कम 5 बार हनुमानजी को चोला चढ़ाएं, तो तुरंत ही संकटों से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा प्रति मंगलवार या शनिवार को बढ़ के पत्ते पर आटे का दीया जलाकर उसे हनुमानजी के मंदिर में रख आएं। ऐसा कम से कम 11 मंगलवार या शनिवार को करें।  🌷 *नौकरी की समस्या या घर में परेशानी* 🌷 ➡ *नौकरी की परेशानी हो तो ५ बत्तीवाली दिया मंगलवार और शनिवार को हनुमानजी की मूर्ति के सामने जलाएं | संकल्प करें कि हमारी ये समस्या है,प्रभु दूर हो जाये| जरुर दूर होगी |* 🏡 *घर में ज्यादा कष्ट और परेशानियाँ हो तो घर में पूजा की जगह प़र रोज ५ बत्ती वाली दिया जलाएं और संकल्प करें कि हमारी ये समस्या दूर हो जाये|* 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞 🌷 *आँवला रस* 🌷 🍏 *यह कान्ति, नेत्रज्योति व वीर्य वर्धक, त्रिदोषशामक तथा दाहनाशक है | यह दीर्घायु, स्फूर्ति, ताजगी तथा यौवन प्रदाता है | पाचनतंत्र को मजबूती तथा ह्रदय व मस्तिष्क को शक्ति देनेवाला है | आँखों व पेशाब की जलन, अम्लपित्त, श्वेतप्रदर, रक्तप्रदर, बवासीर आदि में लाभदायी है | यह हड्डियाँ, दाँत व बालों की जड़ें मजबूत एवं बालों को काला बनाता है |* 🌞 *~ हिन्दू पंचांग ~* 🌞 🌷 *स्वप्नदोष, धातु सम्बंधित तकलीफें* 🌷 👉🏻 *जिसको स्वप्नदोष, धातु सम्बंधित तकलीफें हैं, उनके लिए सरल उपाय हैं, सूर्य-अस्त क बाद अँधेरा होने क पहले, पश्चिम (west) में एक ही तारा होता हैं- शुक्र का तारा , वहा चमकता हैं। उसको यह मंत्र बोले:* 🌷 *हेमकुंदमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् |* *सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्‍यहम् ||* 🌷 *ॐ शुक्राय नमः* 🔥 *अगर घर पर हो तो दीपक भी दिखा दें नहीं तो सिर्फ़ मंत्र बोले. स्वप्नदोष, धातु की तकलीफों में बहुत लाभ होता हैं, शरीर में शुक्र मजबूत होता हैं ।* 👉🏻 *कोई खर्चा नहीं हैं.कोई भी दिन कर सकते हैं। शुक्रवार को करो तो और अच्छा हैं ।* 🙏🏻 *-💐🙏 पंचक 25 अक्टूबर दोपहर 3.24 से 30 अक्टूबर दोपहर 2.56 बजे तक 21 नवंबर रात्रि 10.24 से 26 नवंबर रात्रि 9.20 बजे तक 19 दिसंबर प्रातः 7.16 से 23 दिसंबर तड़के 4.32 बजे तक एकादशी परम एकादशी - 13 अक्टूबर 2020 पापांकुशा एकादशी - 27 अक्टूबर 2020 प्रदोष 14 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( कृष्ण ) 28 अक्‍टूबर ( बुधवार ) प्रदोष व्रत ( शुक्ल अमावस्या शुक्रवार, 16 अक्टूबर आश्विन अमावस्या (अधिक) पूर्णिमा शनिवार, 31 अक्टूबर अश्विन पूर्णिमा व्रत मेष - पॉजिटिव- प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त संबंधी कुछ महत्वपूर्ण योजनाएं बनेंगी। परंतु दूसरों पर निर्भर रहने की अपेक्षा स्वयं के निर्णय को प्राथमिकता दें। आपके काम सहज और आरामदायक तरीके से संपन्न होते चले जाएंगे। नेगेटिव- कभी-कभी आप अपनी अहमियत बताने के लिए कुछ अवांछित बातें भी कर जाते हैं। अपनी इस आदत में सुधार लाएं। इससे आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। किसी निकट संबंधी के साथ किसी भी प्रकार का वाद-विवाद होने की आशंका है। व्यवसाय- आज अपना पूरा ध्यान रुकी हुई पेमेंट वगैरह निकालने में लगाएं। क्योंकि इस समय ग्रह गोचर आपकी आर्थिक स्थिति उत्तम बना रहे हैं। व्यवसाय में गतिविधियां पूर्ववत् ही चलती रहेंगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों को किसी ऑफिशियल यात्रा पर जाने का आर्डर आ सकता है। लव- घर-परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों को मर्यादित रखें अन्यथा मानहानि हो सकती हैं। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी वरिष्ठ व्यक्ति के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रहेगी। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 वृष - पॉजिटिव- घर के किसी विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। जिससे घर में खुशी भरा वातावरण रहेगा। किसी नवीन वस्तु अथवा नई गाड़ी की खरीदारी संबंधी योजना भी बनेगी। नेगेटिव- परंतु खर्चों की अधिकता के योग बन रहे हैं, इसलिए किसी भी कार्य को बजट बनाकर ही आरंभ करें। कभी-कभी मनोनुकूल काम ना होने से आप असहज हो जाते हैं। इसलिए अपनी मानसिक शक्ति और आत्मबल को सकारात्मक बनाकर रखना अति आवश्यक है। व्यवसाय- व्यापार में आपको अपनी मेहनत के अनुसार भरपूर परिणाम भी हासिल होंगे। तथा मन मुताबिक कोई कॉन्ट्रैक्ट मिलने की भी संभावना है। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने काम के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहें, किसी प्रकार के बोनस या तरक्की मिल सकती है। लव- कुछ समय पारिवारिक लोगों के साथ भी व्यतीत करें। इससे आपस में संबंध मधुर होंगे तथा एक-दूसरे के प्रति प्रेम की भावना भी बढ़ेगी। स्वास्थ्य- कभी-कभी ज्यादा मेहनत व तनाव की वजह से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है। परंतु थोड़ी सी सावधानी ही आपको स्वस्थ रखेगी। भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 6 मिथुन - पॉजिटिव- पिछले कुछ समय से प्रॉपर्टी संबंधित कुछ दिक्कत चल रही है तो आज उससे संबंधित कार्य संपन्न होने की संभावना है। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट मिलने से राहत मिलेगी तथा आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। नेगेटिव- आज किसी भी प्रकार की उधारी का काम ना करें। क्योंकि वसूली मुश्किल होगी जिससे आपसी संबंधों में भी खटास आ सकती हैं। किराएदारी संबंधी मामलों में भी वाद-विवाद की स्थिति बन रही है। इसलिए सावधान रहें। व्यवसाय- नौकरीपेशा लोगों को अपनी मनचाही जगह स्थानांतरण प्राप्त करने हेतु कार्रवाई के लिए आज का दिन उत्तम है। व्यापार में अगर किसी साझेदारी संबंधी कार्य को करने का प्लान बन रहा है तो आज उस पर अमल करें, फायदेमंद साबित होगा। लव- परिवार के साथ शॉपिंग व डिनर आदि का प्रोग्राम बनेगा। तथा प्रसन्नता भरा माहौल रहेगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य संबंधी मामूली समस्या रह सकती हैं। देशी इलाज करने से आप बेहतर महसूस करेंगे। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 कर्क - पॉजिटिव- संतान की तरफ से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। किसी अनजान व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होगी और उन्नति के नए आयाम भी प्राप्त होंगे। नेगेटिव- परंतु आलस को अपने ऊपर हावी ना होने दे। तथा अपने कार्य पर अधिक ध्यान दें। कभी-कभी आप अपने आत्मविश्वास में कमीं महसूस कर सकते हैं इसके लिए योगा और मेडिटेशन का सहारा लेंगे तो आपको फायदा होगा। व्यवसाय- व्यवसायिक स्थल पर अपने सहयोगियों और कर्मचारियों के साथ संबंध अच्छे बनाकर रखें। व्यर्थ की गतिविधियों तथा दोस्तों के साथ घूमने-फिरने में समय बर्बाद हो सकता है। इसका नकारात्मक प्रभाव आपके कार्य पर भी पड़ेगा इस बात का ध्यान रखें। लव- आपका मनमौजी स्वभाव आपके पारिवारिक लोगों को परेशान कर सकता है। इसलिए अपने आप में गंभीरता लाए। और घर के वातावरण को उचित बनाकर रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। किसी प्रकार की चिंता करने की जरूरत नहीं है। भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 2 सिंह - पॉजिटिव- आज व्यक्तिगत तथा पारिवारिक कार्यों में व्यस्तता बनी रहेगी। किसी उत्तम समाचार की प्राप्ति भी हो सकती है। अपनी क्षमता के अनुसार काम को अंजाम मिलने से सुकून भरा वातावरण रहेगा। नेगेटिव- परंतु कभी-कभी मन में कुछ अनहोनी जैसा भय महसूस होगा। बेहतर होगा कि कुछ समय आध्यात्मिक गतिविधियों में व्यतीत करें। किसी मित्र के साथ ही कोई तकरार उत्पन्न हो सकती है। अपने उत्तेजक स्वभाव पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। व्यवसाय- व्यवसाय में स्थिरता रहेगी। किसी अधिकारी वर्ग से मन मुताबिक सहायता भी प्राप्त होगी। आयात-निर्यात संबंधी कार्य आज विशेष रूप से सफल रहेंगे। नौकरी में अपने कार्यों को सावधानीपूर्वक करें। अन्यथा किसी प्रकार की इंक्वायरी की संभावना है। लव- पति-पत्नी के बीच संबंध रोमांटिक रहेंगे। प्रेम संबंधों में भी बहुत अधिक नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। गलत खानपान की वजह से लिवर संबंधी परेशानी महसूस हो सकती हैं। भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 1 कन्या - पॉजिटिव- आज ग्रह स्थितियां आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियों का निर्माण कर रही हैं। तथा आपको कई उपलब्धियां देने के लिए तत्पर हैं। इसलिए समय का भरपूर सदुपयोग करें। काफी समय से चल रहे किसी पुराने वाद-विवाद का भी समाधान मिल सकता है। नेगेटिव- परंतु दूसरों की एडवाइज पर अधिक भरोसा ना करें, किसी की गलत सलाह आपके लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। युवा वर्ग अपने कैरियर के प्रति सचेत रहें, अन्यथा आलस की वजह से प्रतिस्पर्धा में पीछे रह सकते हैं। व्यवसाय- व्यापार में नई कार्यों की रूपरेखा को क्रियान्वित करने का उचित समय है। परंतु खर्चों पर नियंत्रण रखें पैसा आने से पहले जाने का रास्ता भी तैयार रहेगा। नौकरी पेशा व्यक्तियों को उनका टारगेट हासिल होने से उच्चाधिकारियों की तरफ से सराहना मिलेगी। लव- पारिवारिक व्यवस्था को लेकर पति-पत्नी में कोई तकरार उत्पन्न हो सकती है। जरा सी समझदारी संबंधों को मधुर बनाएगी। स्वास्थ्य- बदन दर्द व खांसी-जुकाम जैसी परेशानी रहेगी। बदलते वातावरण की वजह से दिनचर्या को संयमित रखें। भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 5 तुला - पॉजिटिव- किसी भी महत्वपूर्ण को कार्य करते समय घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह अवश्य लें। उनका आशीर्वाद व स्नेह आपके भाग्य में वृद्धि करेगा। घर में किसी के विवाह संबंधी मांगलिक कार्य की योजनाएं बनेंगी। तथा सब इंतजाम करने में व्यस्तता बनी रहेगी। नेगेटिव- किसी भी कार्य को करने से पहले बजट अवश्य बनाएं। इससे आप काफी हद तक तनावमुक्त रहेंगे। बच्चों का मन मुताबिक रिजल्ट ना आने से कोई टेंशन रहेगी। उनके मनोबल को बनाकर रखने में आपका सहयोग अति आवश्यक है। व्यवसाय- व्यवसायिक गतिविधियां सामान्य बनी रहेंगी। कुल मिलाकर अधिक मुनाफा की उम्मीद नहीं है परंतु फिर भी जरूरतें पूरी होने में कमीं नहीं आएगी। सरकारी सेवारत व्यक्तियों को कार्यभार की अधिकता से तनाव रह सकता है। लव- पारिवारिक वातावरण को खुशनुमा बनाने में आपकी विशेष भूमिका रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां आएंगी। स्वास्थ्य- अपनी शारीरिक क्षमता से अधिक काम करने की वजह से थकान व कमजोरी महसूस हो सकती हैं। अपना खान-पान हेल्दी रखें। भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 6 वृश्चिक - पॉजिटिव- कुछ समय से अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए जो प्रयास कर रहे हैं उसके सकारात्मक परिणाम जल्दी ही नजर आएंगे। काफी समय बाद घर में मेहमानों के आगमन से खुशनुमा वातावरण रहेगा। तथा एक दूसरे से मेल मिलाप बोरिंग दिनचर्या से निजात दिलाएगा। नेगेटिव- वर्तमान नकारात्मक वातावरण की वजह से अवांछित लोगों से दूरी बनाकर ही रखेंगे तो अच्छा रहेगा। कुछ लोग आपके प्रति झूठी अफवाह भी फैला सकते हैं। अपना व्यवहार संयमित रखें। आपके ऊपर कोई आंच नहीं आएगी। व्यवसाय- अपने कार्य संबंधी रूपरेखा को दिन के दूसरे पक्ष में क्रियान्वित करें। ताकि अधिकतर काम सुचारू रूप से हल हो जाएं। परंतु नौकरी या व्यवसाय में किसी प्रकार की पेपर संबंधी गड़बड़ी होने से दिक्कत आ सकती हैं। इसलिए सावधानी बरतनी आवश्यक है। लव- घर का माहौल शांतिपूर्ण व खुशनुमा रहेगा। परंतु जीवन साथी के साथ किसी मुद्दे को लेकर हल्की-फुल्की नोकझोंक रह सकती हैं। स्वास्थ्य- किसी प्रकार की एलर्जी होने की आशंका है। बिना वजह लोगों से मेलजोल ना रखें। भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 9 धनु - पॉजिटिव- आज कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला दिन रहेगा मित्रों व रिश्तेदारों के साथ आपका भावनात्मक लगाव बढ़ेगा। तथा किसी नजदीकी व्यक्ति की समस्या को हल करने में आपका काफी समय भी व्यतीत होगा। परंतु ऐसा करके आपको आत्मिक सुख की अनुभूति होगी। नेगेटिव- कोई शोक पूर्ण समाचार मिलने से मन में कुछ उदासी तथा वैराग्य जैसी स्थिति रह सकती है। इसलिए कुछ समय धार्मिक स्थल तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें, इससे आपको अवश्य ही राहत मिलेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी आवश्यक है। व्यवसाय- अगर व्यापार में कोई बड़ा निवेश करने की सोच रहे हैं, तो तुरंत ही इस पर कार्यवाही शुरू कर दें। कोई बड़ा ऑर्डर भी प्राप्त हो सकता है। नौकरी में भी कुछ नई संभावनाएं बनने की उम्मीद है। लव- पति-पत्नी का सहयोगात्मक रवैया घर में सुख-शांति बनाकर रखेगा। तथा प्रेम संबंधों को भी पारिवारिक स्वीकृति मिलने से प्रसन्नता रहेगी। स्वास्थ्य- घुटनों तथा जोड़ों में दर्द रह सकता है। तला-भुना खाने से परहेज रखें। भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 3 मकर - पॉजिटिव- आप पूरे आत्मविश्वास व मेहनत द्वारा अपनी किसी भी उपलब्धि को हासिल करने में सक्षम रहेंगे। इस समय कोई ईश्वरीय शक्ति आपके लिए काम कर रही है, इसलिए उसका भरपूर सम्मान करें। और अपनी पूरी ऊर्जा का उपयोग करें। आय के भी नए स्रोत बनेंगे। नेगेटिव- कुछ नकारात्मक स्थितियां सामने आ सकती है। परंतु आप उन्हें हल करने में सक्षम रहेंगे। इसीलिए चिंता ना करें। बच्चों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखना अति आवश्यक है। इस समय उनका उचित मार्गदर्शन करना जरूरी है। व्यवसाय- व्यापार में कार्य की प्रगति में कुछ महत्वपूर्ण अवसर प्राप्त हो सकते हैं। परंतु इस बात का ध्यान रखें कि आपके द्वारा किए गए काम का श्रेय कोई और ले सकता है। बेहतर होगा कि अपनी गतिविधियों को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। लव- पारिवारिक माहौल को और अधिक खुशनुमा बनाए रखने के लिए कुछ मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम बनाएं। इससे पारिवारिक लोगों को खुशी और उत्साह महसूस होगा। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु स्त्री वर्ग को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखने की अति आवश्यकता है। भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 8 कुंभ - पॉजिटिव- आज का दिन शांतिपूर्ण तरीके से व्यतीत करने का है। रोजमर्रा की व्यस्तता से राहत पाने के लिए कुछ समय कहीं एकांत वातावरण में व्यतीत करें। इससे आप पुनः अपने अंदर ऊर्जा व आत्मविश्वास महसूस करेंगे। और आपके अंदर सकारात्मक परिवर्तन भी आएगा। नेगेटिव- इस समय आपके साथ कुछ धोखाधड़ी तथा विश्वासघात होने जैसी स्थिति बन रही हैं। इसलिए किसी भी कार्य को करते समय सचेत रहें। खासतौर पर किसी कागजात या दस्तावेज पर बिना पढ़े-लिखे हस्ताक्षर ना करें। व्यवसाय- व्यापारिक मंदी का प्रभाव आपके व्यापार पर भी पड़ रहा है। परंतु इस समय बेहतर है कि अपनी विस्तार संबंधी योजना पर गंभीरता से काम करें। जल्द ही बेहतर परिणाम हासिल होंगे। चिटफंड कंपनियों में निवेश करने से पहले सोच-विचार अवश्य करें। लव- पति-पत्नी के बीच खट्टी-मीठी नोकझोंक उनके संबंधों में और अधिक नजदीकियां लाएगी। परंतु विवाहेतर प्रेम संबंधों से दूरी बनाकर रखें। स्वास्थ्य- स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु योगा और व्यायाम करना अति आवश्यक है। भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 8 मीन - पॉजिटिव- आज आपकी आर्थिक योजनाएं आसानी से फलीभूत होगी जिसकी वजह से मन प्रफुल्लित रहेगा। धार्मिक संस्थाओं में आपका निस्वार्थ योगदान समाज में आपका मान-सम्मान व प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा। नेगेटिव- परंतु नकारात्मक परिस्थितियों को क्रोध की बजाय शांतिपूर्ण तरीके से निपटाएंगे तो ज्यादा बेहतर है। इस समय विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाह हो रहे हैं, जिसका दुष्प्रभाव उनके रिजल्ट पर पड़ सकता है। व्यर्थ के बाहरी संपर्कों से दूरी बनाकर रखें। व्यवसाय- व्यापार में कुछ नई उपलब्धियां मिलने के योग बने हुए हैं, अपनी योग्यता और प्रतिभा का भरपूर उपयोग करें। परंतु आय के मार्ग अभी धीमे ही रहेंगे। नौकरी पेशा लोग अपने कार्यों के प्रति लापरवाही ना करें। लव- किसी प्रकार का निर्णय ना ले पाने की स्थिति में अपने जीवन साथी की सलाह अवश्य लें। आपको उचित सलाह मिलेगी तथा संबंधों में भी मजबूती आएगी। स्वास्थ्य- घर के वरिष्ठ व्यक्तियों के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती हैं। लापरवाही ना करके तुरंत उनका चेकअप वगैरह करवाएं। भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 3 जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं दिनांक 8 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। इस दिन जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आप भौतिकतावादी है। आप अदभुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं। शुभ दिनांक : 10 17, 26 शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44 शुभ वर्ष : 2022, 2024, 2042 ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी कैसा रहेगा यह वर्ष सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे

Subscriber

173733

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात