EPaper SignIn
तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक    

जानिए आज किन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
  • 151108338 - VIMLESH KUMAR 0



मेष राशि-:आज का दिनमान आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। खुद का हौसला बढ़ेगा। कामों में सफलता मिलेगी। भाग्य प्रबल होने से काम बनते चले जाएंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज बहुत बढ़िया रहेगा। प्यार भरी बातों से एक दूसरे के दिल में जगह बना कर रखेंगे और इस दिन को इंजॉय करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग भी आज काफी रोमांटिक नजर आएंगे। खर्चों पर ध्यान देना जरूरी होगा। विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। वृष राशि-:आज का दिनमान आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। खर्चों में बढ़ोतरी होती देख आपको कुछ चिंता होगी। इनकम भी ठीक होगी, फिर भी खर्चा पर ध्यान देना जरूरी होगा। परिवार में सुख रहेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। किसी बात को लेकर लड़ाई झगड़े से बचें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन भी आज मनमाफिक नहीं होगा। मिथुन राशि-:आज का दिनमान आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आपकी इनकम अच्छी होगी, जिस से उत्साह बढ़ेगा। मन में हर्ष की भावना होगी। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। काम के सिलसिले में भी काफी मजबूती दिखाएंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन मान अच्छा रहेगा। कर्क राशि-: काम के सिलसिले में किए गए प्रयास सफल होंगे, जिससे आप काफी खुश नजर आएंगे। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों में आपका काफी समय बीत जाएगा। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में थोड़ा तनाव देखने को मिल सकता है, लेकिन प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन को लेकर थोड़ा सावधान रहे, किसी भी बात का बतंगड़ ना बनाएं। सिंह राशि-:भाग्य काफी प्रबल होगा, जिससे आपकी इच्छाएं पूरी होंगी और काम बनेंगे। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन काफी रोमांटिक रहेगा और एक दूसरे के लिए आकर्षण महसूस करेंगे। प्रेम जीवन बिता रहे लोग आज के दिन काफी खुश नजर आएंगे और अपनी शादी की बात कर सकते हैं। कन्या राशि-:बेवजह की चिंताएं, आपका ध्यान आकर्षित करेंगे। वाहन सावधानी से चलाएं। चोट लग सकती है। घर में सुख शांति रहेगी। तुला राशि-: बिजनेस में अच्छा लाभ मिलेगा। कंस्ट्रक्शन का काम करवा सकते हैं। आपकी मजाकिया शैली लोगों को पसंद आएगी। खर्चों में बढ़ोतरी होगी। इनकम ठीक-ठाक रहेगी। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। अपने प्रिय के दिल में जगह बनाएंगे। काम के सिलसिले में दिनमान अच्छा रहेगा। वृश्चिक राशि-:शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में तनाव खत्म होगा और प्रेम बढ़ेगा। प्रेम जीवन बिता रहे लोग अपने रिश्ते में कुछ परेशानी महसूस करेंगे और एक दूसरे के बीच दूरी बढ़ सकती है। काम के सिलसिले में दिनमान सामान्य रहेगा, लेकिन काम पर ध्यान देना जरूरी होगा। हल्के खर्चे भी होंगे और आपकी सेहत में भी उतार-चढ़ाव हो सकता है। धनु राशि-:आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन अच्छा रहेगा और आप अपनी संतान को लेकर भी काफी प्रसन्न हुए मन में हर्ष की भावना रखेगे। जो लोग प्रेम जीवन बिता रहे हैं। वह आज काफी खुश नजर आएंगे क्योंकि आपके प्रिय से बड़ी प्यारी मीठी बातें होंगी और एक दूसरे के दिल में प्यार बढ़ेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन मान बहुत अच्छा है। मकर राशि-:आप अपनी जिम्मेदारियों को समझकर परिवार के लिए कुछ करने की सोचेंगे। काम के सिलसिले में दिन मान अच्छा रहेगा। अपनी बुद्धिमत्ता के कामों में सफलता मिलेगी। कुछ बिगड़े हुए काम भी बनेंगे, जिससे हौसला बढ़ेगा। सेहत सही रहेगी। हल्के खर्चे होंगे। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। प्रेम जीवन जी रहे लोग आज के दिन बहुत खुश रहेंगे। कुंभ राशि-:दोस्तों के साथ बहुत बातें होंगी। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव रहेगा, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान बहुत बढ़िया रहेगा। अपने रिश्ते को लेकर आगे बढ़ेंगे। काम के सिलसिले में दिनमान थोड़ा नाजुक है, इसलिए सावधानी रखें। मीन राशि-:पैसों की आवक होगी, जिससे आर्थिक स्थिति में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन गुस्से पर काबू रखें। शादीशुदा लोगों का गृहस्थ जीवन आज तनाव से भरा रहेगा, इसलिए सावधानी रखें। प्रेम जीवन बिता रहे लोगों के लिए दिनमान सामान्य रहेगा। काम के सिलसिले में आज का दिन बहुत बढ़िया है, इसका फायदा उठाएं।

Subscriber

173828

No. of Visitors

FastMail

तिरुवनंतपुरम - अगर कांग्रेस कुछ नहीं तो पीएम मोदी डरते क्यों हैं.... दूसरे चरण के चुनाव से पहले खरगे ने बीजेपी के खिलाफ खोला मोर्चा     नई दिल्ली - Umang APP से चंद मिनटों में निकाल पाएंगे PF का पैसा     नई दिल्ली - आज घोषित होंगे एमपी बोर्ड हाई स्कूल और हायर सेकेंड्री के नतीजे, MPBSE अध्यक्ष करेंगे घोषणा     नई दिल्‍ली - हम अपनी कमजोरी नहीं, इस कारण हारे, Ruturaj Gaikwad ने शिकस्‍त के लिए ठहराया दोषी     आगरा - ब्रज में लापता ‘जातियों का गुरूर’ कहीं विकास के सुबूत से आस तो कहीं चेहरा पैरोकार     नई दिल्ली - RBI ने महाराष्‍ट्र के इस बैंक पर लगा दीं कई पाबंदियां, खातों से एक रुपया भी नहीं निकाल सकेंगे ग्राहक