प्योंगयांग उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी नई दिल्ली 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द नई दिल्ली हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे नई दिल्ली बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार नई दिल्‍ली Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा कोझिकोड केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी हैदराबाद हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत
EPaper SignIn
प्योंगयांग - उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी     नई दिल्ली - 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द     नई दिल्ली - हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे     नई दिल्ली - बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार     नई दिल्‍ली - Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा     कोझिकोड - केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी     हैदराबाद - हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत    

सपा सरकार में लूट का साम्राज्य था: महानगर अध्यक्ष
  • 151008265 - KUMARI MANOJ SINGH 0



प्रयागराज। आज फूलपुर लोकसभा 51 के अंतर्गत इलाहाबाद उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने पार्टी कार्यकर्ताओं समर्थकों संग सघन जनसंपर्क करते हुए जनता का समर्थन मांगा। भाजपा मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र ने बताया कि सुबह साढ़े 6 बजे कंपनी बाग में जनसंपर्क करने के बाद वेणी माधव, भारद्वाज, विश्वविद्यालय एवं शिवकुटी मंडल में भ्रमण एवं जनसंपर्क किया गया। वेणी माधव मंडल अंतर्गत तिलक नगर, दारागंज, पंजाबी कालोनी, अलोपी बाग, नारायण विहार कालोनी, महानिर्वाणी अखाड़ा, तो वहीं भारद्वाज मंडल के तहत आने वाले आनंद भवन, पनीर चौराहा, त्रिमोहानी चौराहा, सब्जी मंडी कर्नल गंज, कर्नलगंज थाना चौराहा, जबकि विश्वविद्यालय मंडल के तहत मनमोहन पार्क, नेतराम चौराहा एवं व्यापारियों के साथ बैठक जनसंपर्क, संगम चौराहा, सलोरी , ईश्वर शरण डिग्री कॉलेज चौराहा पर सघन जनसंपर्क किया गया एवं शिवकुटी मंडल अंतर्गत लाला सराय, तेलियरगंज, शिवकुटी, शंकरघाट, फाफामऊ, और सिविल लाइन मंडल के तहत मुल्ला हाता बेली व नेता चौराहा अल्लापुर में जनसंपर्क किया गया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र ने कहा कि सपा सरकार में लूट का साम्राज्य था, अयोध्या में श्री राम मंदिर का विरोध किसने किया सब जानते हैं रामभक्तों पर गोलियां किसकी सरकार में चली ये बताने की आवश्यकता नहीं तो वहीं कांग्रेस ने तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा पार की। नरेंद्र मोदी ने विपक्षियों को मुद्दा विहीन कर दिया है इसलिए विपक्षी बौखलाए हुए हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रवीण पटेल ने कहा कि उत्तरी विधानसभा में सबसे प्रबुद्ध वर्ग के लोग रहते हैं यहां के वोटर्स का खासा प्रभाव होता है। आजादी के बाद सबसे महत्वपूर्ण चुनाव है ये। आने वाले समय में भारत महाशक्ति के रूप में उभरने वाला है और नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही यह संभव होगा और मोदी को तभी नेतृत्व मिल सकता है जब मतदाता घरों से बाहर निकलकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। नरेंद्र मोदी ने मातृशक्ति को वास्तविक सम्मान दिलाया है देश की सामाजिक राजनैतिक व्यवस्था में। इसलिए आने वाले समय में देश की राजनैतिक जिम्मेदारियों की कमान पुरुषों से अधिक महिलाओं के कंधों पर होगी। मातृ शक्ति के लिए अवसर है की वे अपनी शक्ति का उपयोग नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए करें।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष राजेंद्र मिश्र, प्रत्याशी प्रवीण पटेल, गोपाल बाबू, शशि वाष्णेय अनिल भट्ट, अवनीश तिवारी, भोला सिंह, भरत निषाद, रोहित पांडेय, अनुज सिंह परिहार, राकेश भारती, प्रशांत शुक्ला, नीलू शुक्ला, नीरज दीक्षित, प्रियंका पाराशर, लवलेश मिश्र, आनंद वैश्य सुदर्शन, सचिन जायसवाल, अजय राय, कंचन चंद्रा, उमेश मिश्रा, राघवेंद्र कुशवाहा, प्रेमलता गुप्ता, संदीप यादव, लोकेश मुखर्जी, अरुण सिंह पटेल, गणेश वर्मा, ज्ञानेंद्र गुप्ता, विनीता गुप्ता, पंकज गुप्ता, मीडिया प्रभारी विवेक मिश्र सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता समर्थक उपस्थित रहे। रिपोर्ट मनोज सिंह 151008265


Subscriber

173837

No. of Visitors

FastMail

प्योंगयांग - उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी     नई दिल्ली - 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द     नई दिल्ली - हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे     नई दिल्ली - बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार     नई दिल्‍ली - Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा     कोझिकोड - केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी     हैदराबाद - हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत