मध्य प्रदेश ग्वालियर। बानमोर श्री राम जानकी मंदिर पर आयोजक विश्व हिंदू परिषद तथा बजरंग दल कार्यकर्ताऔ द्वारा प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होता हुआ एक विशाल तृतीय चल समारोह निकाला गया। जिसमें कार्यक्रम के आयोजक विश्व मंदिर परिषद के अध्यक्ष अनिल जैन विश्व हिंदू परिषद के मंत्री सचिन मावई तथा बजरंग दल के संयोजक अमित फागुना सह संयोजक अंशुल किरार एवं गालव पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी शिव रामदास जी सहित सैकड़ो की संख्या में नगर के सभी भक्तगण शामिल हुए। चल समारोह का नगर के दुकानदारों व्यापारियों एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा फूलों की वर्षा करते हुये जोरदार स्वागत किया गया। चल समारोह के उपरांत रात्रि 8:00 बजे मंदिर पर भगवान श्री राम जानकी की महा आरती करते हुए भंडारे का आयोजन किया गया। देखे मध्य प्रदेश से स्टेट इंचार्ज मैगजीन कृष्ण कान्त रजक कि रिपोट 151169735
20240417224605704720654.mp4
20240417224644725562545.mp4
20240417224937805886860.mp4