हरदोई/बेनीगंज-पूरे देश में गुरूवार को ईद का त्यौहार बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसी कड़ी में बेनीगंज नगर में सुबह से ही ईदगाह में ईद की नमाज के लिए रोजेदार जुटने लगे। लोंग एक दूसरे को ईद की दिली मुबारकबाद दी। बताते चलें 10 अप्रैल की शाम को भारत में ईद का चांद देखा गया था।इसके साथ ही रमजान का महीना पूरा होने से गुरुवार सुबह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बेनीगंज नगर के ईदगाह में बड़ी संख्या में रोजेदार पहुंचकर मौलाना अहमद नईमुद्दीन कासमी की अगुवाई में ईद की नमाज अदा की गई। नगर के चेयरमैन प्रतिनिधि सहित संभ्रांत लोगों ने ईदगाह पहुंचकर मुस्लिम समुदाय के लोगों को ईद की दिली मुबारकबाद दी। आपको बता दें रमजान के आखिरी रोजे के बाद शव्वाल महीने की पहली तारीख को ईद का त्योहार मनाया जाता है। मान्यताओं के अनुसार, इस्लाम के आखिरी पैगंबर नबी मुहम्मद ने जंग-ए-बद्र में जीत हासिल की थी जिसकी खुशी में ईद का त्योहार मनाया जाता है।ईद का त्योहार मुस्लिम धर्म का खास और बड़ा त्योहार माना जाता है। मान्यता है कि पवित्र कुरान रमजान महीने में ही पहली बार उतारी गई थी।पैगम्बर मोहम्मद के मक्का से जाने के बाद मदीना में ईद का उत्सव शुरू हुआ। कहा जाता है कि बद्र की लड़ाई में जीत की खुशी में पैगंबर ने सभी का मुंह मीठा करवाया था।इस दिन को आम बोलचाल की भाषा में मीठी ईद भी कहते हैं। ईद के चांद का दीदार होने के साथ ही बाजारों में भी रौनक बढ़ जाती है।और घर पर भी जोरशोर से तैयारियां शुरू कर दी जाती हैं।मौलाना अहमद नईमुद्दीन कासमी ने बताया ईदगाह की नमाज आज सकुशल संपन्न हुई यह त्योहार बहुत ही सौहार्द के साथ मनाया जाता है। हिंदू मुस्लिम भाईचारे की एकता का मिसाल है कस्बा बेनीगंज। यहां कभी कोई विवाद नहीं हुआ हम सब ईदगाह कमेटी की ओर से सभी भाइयों को ईद की बहुत-बहुत दिली मुबारकबाद। ईद के दिन लोग नए-नए कपड़े पहनकर मस्जिद ईदगाह जाते हैं, नमाज पढ़ते हैं।और अल्लाह से चैन व अमन की दुआ करते हैं। देश के अलग-अलग हिस्सों में मौजूद मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाती है। गले मिलकर एक दूसरे को ईद की खुशियां बांटते हैं। आज ईद की नमाज में लगभग पंचास गांवों से आए चार हजार नमाजियों ने नमाज अदा की है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहने के लिए पुलिस प्रशासन को तहे दिल से आभार जताया। सुरक्षा की दृष्टि से उप निरीक्षक निरीक्षकों सहित पुलिस बल की अगुवाई में ईद की नमाज के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। वही नगर पंचायत की ओर से चेयरमैन प्रतिनिधि रूपेश अंजाना विशिष्ट लिपिक विजय तिवारी, सभासद, व नगर के संभ्रांत लोंग में राकेश वैश्य, लव कुमार मिश्रा, मनीष वर्मा, पूर्व चेयरमैन रामकुमार अंजाना सहित तमाम लोंग मौजूद रहे।
(रिपोर्ट पीयूष तिवारी बेनीगंज हरदोई
संपर्क सूत्र 9651 3639 13)......