आज बयाना के वेयर हाउस रोड स्थित गिरिजा चिल्ड्रन सीनियर सेकेंडरी स्कूल में जय माता दी जन कल्याण संस्थान द्वारा बृज लोक नृत्य कोरियोग्राफी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कुल 31 प्रतिभागियों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम राजस्थान सरकार कला एवं संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर शैलेंद्र सिंह तथा विशिष्ट अतिथि दीनू पाराशर रहे। इस कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती रेनू मिश्रा तथा कोरियोग्राफर अक्षत मिश्रा एवं कोऑर्डिनेटर लवी मिश्रा रहीं। संस्था के अध्यक्ष जयसिंह परमार ने बताया कि अब सांस्कृतिक कार्यक्रम को केवल मनोरंजन ना समझा जाए बल्कि रोजगार से जोड़कर देखा जाए। जय माता दी जन कल्याण संस्थान महिलाओं को रोजगार से जोड़ने और उनके उत्थान हेतु कार्य करता है।इस अवसर पर लोहागढ़ संस्था की अध्यक्ष श्रीमती पदमा सिंह के अलावा संस्था के अन्य सदस्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।