प्योंगयांग उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी नई दिल्ली 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द नई दिल्ली हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे नई दिल्ली बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार नई दिल्‍ली Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा कोझिकोड केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी हैदराबाद हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत
EPaper SignIn
प्योंगयांग - उत्तर कोरिया में पसरा मातम, रात 2 बजे देश की न्यूज एजेंसी को देनी पड़ी जानकारी     नई दिल्ली - 12 घंटे के अंदर Air India Express की 70 से ज्यादा फ्लाइट रद्द     नई दिल्ली - हिंसा का न करें महिमामंडन, भारत की फिर ट्रूडो सरकार को फटकार, नगर कीर्तन परेड में लगे थे भारत विरोधी नारे     नई दिल्ली - बाजार के निवेशकों को लग रहा झटका, निचले स्तर पर मार्केट में हो रहा है कोराबार     नई दिल्‍ली - Sanju Samson ने महान शेन वॉर्न का तोड़ डाला रिकॉर्ड, Rajasthan Royals के लिए किया बड़ा कारनामा     कोझिकोड - केरल में West Nile Fever का प्रकोप, तीन जिलों में अलर्ट जारी     हैदराबाद - हैदराबाद में आसमान से आफत बनकर गिरी बारिश, निर्माणाधीन अपार्टमेंट की दीवार ढही; सात लोगों की मौत    

मंडी के ढुंगाथर में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल सफल
  • 151049876 - RATTAN CHAND 0

फ़ास्ट न्यूज़ इंडिया हिमाचल मंडी। बीड़ बिलिंग की तर्ज पर अब जिले के नाचन क्षेत्र के पर्यटन स्थल देवीदहड़ के नजदीक ढुंगाथर में भी मानव परिंदे उड़ेंगे। शनिवार को अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण एवं संबद्ध खेल संस्थान मनाली की टीम ने वन विभाग और पर्यटन विभाग की टीम के साथ ढुंगाथर में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया। यह ट्रायल सफल रहा है। हालांकि इससे पहले भी ट्रायल लिया गया था, लेकिन वन विभाग की एनओसी न होने के चलते यह सिरे नहीं चढ़ पाया।अब सभी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। पर्वतारोहण संस्थान की तकनीकी टीम की मौजूदगी में शनिवार सुबह से शाम तक अलग-अलग समय में पायलट ने उड़ान भरी। इसके साथ ही हवा के रुख को भी परखा गया। जांच पड़ताल में यहां सब कुछ सही पाया गया है। ऐसे में अब यहां पैराग्लाइडिंग के लिए रास्ता साफ हो गया है। संस्थान अब अपनी सिफारिश राज्य सरकार को भेजेगा। इसके बाद यहां प्रदेश सरकार की ओर से साइट अधिसूचित की जाएगी। इसके बाद आधिकारिक तौर पर यहां पैराग्लाइडिंग हो पाएगी। ज्यूणी घाटी के आसमान में मानव परिंदा उड़ता देख लोग रोमांचित हो उठे। इससे पहले भी जयराम सरकार के समय ढुंगाथर में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल किया गया था, लेकिन एनओसी के फेर में यह ट्रायल फंस गया था। शनिवार को पर्वतारोहण संस्थान की तकनीकी टीम, जिला पर्यटन अधिकारी मनोज कुमार और डीएफओ नाचन एसएस कश्यप की मौजूदगी में साइट का संयुक्त निरीक्षण किया गया। ढुंगाथर पैराग्लाइडिंग साइट को मंजूरी मिलते ही नाचन और सिराज घाटी के पर्यटन स्थलों को विश्व में पहचान मिलेगी। देवीदहड़, सरोआ, शिकारी देवी और कमरुनाग में पर्यटन कारोबार चमकेगा और स्थानीय लोगों को स्वरोजगार के अवसर मिलेंगे। मंडी जिला की ढुंगाथर साइट में पैराग्लाइडिंग का ट्रायल सफल रहा है। हर तरह से तकनीकी टीम ने यहां जांच परख की है। साइट सभी चीजों पर खरी उतरी है। इसे लेकर रिपोर्ट सरकार को प्रेषित की जाएगी।  रत्न चंद स्टेट ब्यूरो चीफ हिमाचल फास्ट न्यूज इंडिया 151049876

Subscriber

173837

No. of Visitors

FastMail