समृद्धि की कामना करते हुए मनाया गया तिनछठी पर्व
- 151113347 - MOHIT KUMAR
0
यूपी के बस्ती जिले में तिनछठी माता के व्रत के अवसर पर बस्ती के सिविल लाइन में सुधांशु पाण्डेय मयंक पुत्र सी. पी. पाण्डेय के घर पर उनकी माता अर्चना पाण्डेय ने विस्तार रूप से व्रत का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि आज के दिन तिनछठी माता (जगजननी माता का ही एक रूप) की पूजा करके उनसे अपने बच्चों के लिए स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना करते है। ये पूजा कुश के पत्तो में गांठ (knot) देकर उसे काजल और टिका लगाकर की जाती है। घर की बुजुर्ग महिला बाकियो को एक साथ बैठाकर कहानियां सुनाती हैं। फिर प्रसाद के रूप में महुआ के पत्ते पर तिन्नी का चावल, दही और महुआ सबमे बांटा जाता है। पूरे दिन खेती से उपजी हर खाद्य पदार्थों को त्याग कर यह व्रत सम्पन्न होता है। आखिरी में सुधांशु पाण्डेय मयंक ने बताया कि यह त्योहार हमारे लिए बहुत ही खास है क्योंकि मैं कई वर्षों बाद तिनछठी माता का प्रसाद ग्रहण कर रहा हूँ। वहाँ उपस्थित नीलम पाण्डेय, वंदना पाण्डेय, श्रेया पाण्डेय आदि ने तिनछठी माता के व्रत पर सभी को शुभकामनाएं भी दी।बस्ती कोतवाली से मोहित कुमार की रिपोर्ट 113347