EPaper SignIn

कोविड-19 की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद स्तरी
  • 151035279 - SHIKHANT VERMA 0



*कोविड-19 की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई* मऊ-जिलाधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी की अध्यक्षता में कोविड-19 की बैठक कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ सम्पन्न हुई। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों से बताया कि जनपद में नियमों एवं शर्तो के साथ जनपद की विभिन्न दुकाने खोली जा रही है, जिसकी समीक्षा नियमित आप सभी करते रहें। जिस भी दुकानदार द्वारा सोशल डिस्टेसिंग का पालन नहीं कराया जायेगा उसके खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए दुकान को भी सिज कर दिया जाय। इसी क्रम में उन्होने बताया कि जनपद में चार पहिया वाहन में केवल दो व्यक्ति तथा मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति ही चलेगें। आपातकाल में मोटर साइकिल पर दो लोग जा सकेगे लेकिन पिछे बैठने वाले व्यक्ति या महिला को हेलमेट लगाना होगा तथा अपना एक पहचान पत्र अवश्य अपने साथ रखना होगा। उप जिलाधिकारी सदर अतुल वत्स द्वारा प्रवासी मजदूरों के आने तथा उनके डिटेल समस्त तहसील स्तर पर रखे जायेगें। उन्होने बताया कि आने वाले श्रमिकों को जनपद स्तर पर ही रोजगार देने की प्रक्रिया चलायी जायेगी, जिसके लिए यह जरूरी है कि प्रवासी मजदूरों के आधार नम्बर, खाता नम्बर, तथा किस प्रदेश या जनपद से आये हैं और किस क्षेत्र में कार्य करने का अनुभव समस्त जानकारी जन सेवा केन्द्रो पर दी जानी है, जन सेवा केन्द्रो से सभी डाटा कलेक्ट कर उसपर कार्यवाही की जायेगी। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारी को निर्देश दिये कि आने वाले प्रवासी मजदूरों के समस्त जानकारी को रजिस्टर बनकार नोट करें। जिलाधिकारी ने सभी जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देश दिये गये कि जन सुनवाई पर आ रही शिकायतों का भी निस्तारण करते रहें। जिलाधिकारी ने बताया कि कोविड-19 की समीक्षा मा0 मुख्यमंत्री जी द्वारा किया जा रहा है जिसमें मऊ जनपद की रिपोर्टिंग की प्रदेश स्तर पर सराहना की गयी है। उन्होने बताया कि निश्चित रूप से जनपद के हर अधिकारी एवं कर्मचारी की भागीदारी से यह सुनिश्चित हो पाया हैै। उन्होेने सभी अधिकारियों से अपेक्षा भी किया कि आगे भी इसी तरह इमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों एवं निष्ठा से अपने कार्यो में लगे रहे। निश्चित रूप से कोरोना हारेगा और हम सब जितेगें। उक्त अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी, जिला विकास अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी, समस्त खण्ड विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहें।

Subscriber

173790

No. of Visitors

FastMail

नई दिल्ली - केजरीवाल टिप्पणी मामले में विदेश मंत्रालय ने अमेरिकी राजनयिक को किया तलब     नई दिल्ली - जेल से नहीं चलेगी दिल्ली सरकार, एलजी वीके सक्सेना ने कह दी बड़ी बात