सेवक के रूप में काम कर रहे सांसद व मंत्री
- 151108554 - SUNIL KUMAR SHARMA
0
बलिया: भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक शुक्रवार को शारीरिक दूरी के नियमों का पालन करते हुए भाजपा कार्यलय टीडी कॉलेज पर नगर अध्यक्ष अभिषेक सोनी की अध्यक्षता में हुई। इसमें विरोधी दल के कुछ हताश कार्यकर्ताओं के द्वारा ओंछी राजनीति के तहत प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल और सांसद बलिया वीरेंद्र सिंह मस्त का पोस्टर और सोशल मीडिया के माध्यम में अफवाह फैलाने का निदा की गई।
नगर महामंत्री नीतू पाण्डेय के कहा कि मंत्री की लोकप्रियता से घबराकर विरोधी दल के नेता उल जलूल हरकते करवा रहे है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजीव कुमार ने कहा कि बलिया विधानसभा के लोगों को गर्व है कि आज मंत्री आनन्द स्वरूप शुक्ल सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष टीम में काम कर रहे है। भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पंकज कुमार सिंह जुगनू ने कहा कि जिले के मंत्री, सांसद, विधायक अपनी जिम्मेदारी न केवल समझ रहें है बल्कि उसका अच्छी तरह निर्वहन भी कर रहें है। इस मौके पर नगर उपाध्यक्ष अभिजीत सिंह अंकुर, नगर उपाध्यक्ष श्याम बाबू, संजय मिश्रा, सुनील सिंह, नगर मंत्री सोनू शर्मा, अभिमन्यु गुप्ता, सरदार श्रवण सिंह आदि मौजूद थे। संचालन अनिल सिंह ने किया।